ट्रेन से दिल्ली पहुंचे शाहरुख, एक झलक पाने को लगी फैन्स की कतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वैसे तो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण शाहरुख के पास वक्त की काफी कमी रहती है लेकिन फिल्म की प्रमोशन के लिए वह खासतौर पर ट्रेन से दिल्ली पहुंचे हैं। खबर है कि उनकी ट्रेन 12953, अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के 4 नंबर प्लेटफॉर्म पर तय समय से 10 मिनट पहले पहुंच गई है।
फैन्स लाए सुपरस्टार के लिए टी-शर्ट्स
पहले से ही जानकारी होने कारण शाहरुख खान के फैन्स सुबह से ही हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर मौजूद थे। वो अपने सुपरस्टार के लिए टी-शर्ट्स और तमाम तरह के गिफ्ट्स लेकर यहां आए हुए हैं। सुबह से ही स्टेशन परिसर पर शाहरुख-शाहरुख की आवाजें सुनाई दे रही थीं। आपको बता दें कि हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर शाहरुख की एक झलक पाने को इतनी भीड़ मौजूद है कि वहां पैर रखने तक की जगह नहीं है। इस दिन सुबह से स्टेशन पर यात्रियों की जगह शाहरुख खान के फैन्स ही भरे हुए हैं।
ट्वीट कर यात्रा की जानकारी देते शाहरुख
आपको बता दें कि कल शाम 5 बजे मुंबई सेंट्रल से शाहरुख खान ने अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से अपनी यात्रा शुरू की थी। शाहरुख बीच-बीच में ही लाइव ट्वीट के जरिए अपनी यात्रा की जानकारी देते रहे हैं। सूरत पहुंचने से पहले का उनका ट्वीट : Had such a warm mad welcome at Vapi. Now onto Surat. Chal Chaiyya Chaiyya Chaiyya….Ab Surat aa raha hoon.शाहरुख खान रातभर जग कर ट्वीट कर रहे थे और अपनी यात्रा की जानकारी अपने फैन्स तक पहुंचा रहे थे।
ट्रेन का मजा लेते किंग खान
शाहरुख ने हजरत निजामुद्दीन पहुंचने से पहले भी ट्वीट कर अपने फैन्स को ट्रेन की जानकारी दी। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म रईस 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और इसका मुकाबला रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' से होगा। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
#WATCH: Massive crowd gathered at Hazrat Nizamuddin railway station as Shah Rukh Khan reaches Delhi for promotion of his film #Raees pic.twitter.com/nBZNRwblac
— ANI (@ANI_news) January 24, 2017