फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan jawan ramaiya vastavaiya know the connection and making story of raj kapoor film shree 420 song

Jawan: सिनेमा की दुनिया में कहां से आया 'रमैया वस्तावैया', 68 साल पुराना कैसे है 'जवान' का नया गाना?

Tue, 29 Aug 2023 03:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 29 Aug 2023 03:32 PM IST
सार

जवान का गाना 'नॉट रामैया वस्तावैया' का टीजर रिलीज किया गया। अब रमैया वस्तावैया नया तो नहीं है। यह बात सभी जानते हैं कि इसका टाइटल राज कपूर की फिल्म श्री420 के गाने रमैया वस्तावैया से लिया गया है। 68 साल पुराने राज कपूर के इस गाने को बनाने का किस्सा बड़ा मजेदार है। चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन
shahrukh khan jawan ramaiya vastavaiya know the connection and making story of raj kapoor film shree 420 song
रमैया वस्तावैया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की फिल्म जवान का जितनी बेसब्री से लोग इंतजार कर रहे हैं, उतने ही बेसब्र इसके ट्रेलर के लिए भी हैं। पहले खबरें थीं कि ट्रेलर 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, लेकिन फिर शाहरुख खान ने बताया कि 31 अगस्त को रात 9 बजे वह अपने फैंस के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा पर कुछ खास करने के लिए इकट्ठा होंगे। हालांकि इससे पहले जवान का गाना 'नॉट रामैया वस्तावैया' का टीजर रिलीज किया गया। अब रमैया वस्तावैया नया तो नहीं है। यह बात सभी जानते हैं कि इसका टाइटल राज कपूर की फिल्म श्री420 के गाने रमैया वस्तावैया से लिया गया है। 68 साल पुराने राज कपूर के इस गाने को बनाने का किस्सा बड़ा मजेदार है। चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन

चाय की दुकान पर आया आइडिया
इस गाने को बनाने के पीछे का किस्सा कुछ यूं है कि, इसको कंपोज करने की जिम्मेदारी संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन को मिली थी और लिखने का जिम्मा उस दौर के दो बेहतरीन गीतकारों हसरत जयपुरी और शैलेन्द्र को। चारों की जोड़ी रोज गाने पर काम करने के लिए खंडाला जाते थे। इस दौरान हाइवे पर एक छोटी सी दुकान पड़ती थी, जिसपर वह चाय-नाश्ते के लिए रुकते थे। वहां पर एक वेटर था, जिसका नाम रमैया था, जो कि तेलुगू था। शंकर हैदराबाद में बड़े हुए थे तो उनको तेलुगू आती थी, ऐसे में वह हमेशा तेलुगू में ही चाय-नाश्ते का ऑर्डर देते थे।

इसे भी पढ़ें- Jawan: मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में पहली बार सुबह 6 बजे होगी जवान की स्क्रीनिंग, शाहरुख के फैनक्लब ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

सुर-ताल के साथ ऐसे बना गाना
एक दिन चारों उसी दुकान में इकट्ठे थे और शंकर रमैया को आवाज लगा थे, लेकिन वह किसी दूसरी टेबल पर था तो वहां नहीं आया। ऐसे में शंकर ने कहा- वस्तावैया। तेलुगू में वस्तावैया का अर्थ होता है आएगा या नहीं। उनके कहने का अर्थ था कि रमैया आएगा या नहीं...रमैया वस्तावैया। रमैया को जल्दी बुलाने के इंतजार में शंकर ने गुनगुनाना शुरू कर दिया रमैया वस्तावैया...रमैया वस्तावैया। शंकर गा रहे थे तो बिना संगीत के गाना जम नहीं रहा था, ऐसे में जयकिशन ने वहीं बैठे-बैठे टेबल पर ताल देनी शुरू कर दी। लेकिन फिर भी गाना अधूरा ही लग रहा था तो शैलेन्द्र ने इसके आगे जोड़ दिया, 'मैंने दिल तुझको दिया।' 

विज्ञापन

राज कपूर ने गाने के लिए क्रिएट किया थी सिचुएशन
जब तक रमैया ऑर्डर लेने आता तब तक चारों ने सोच लिया था कि यह एक अच्छा गाना बन सकता है तो उन्होंने इसके बारे में राज कपूर को बताया और ये लाइनें सुनाईं। राज कपूर को यह पसंद आया। लेकिन समस्या यह थी कि रमैया वस्तावैया तेलुगू था तो हिंदी भाषियों को समझ में नहीं आता। तब उन्होंने सोचा कि इसे हिंदी से जोड़ते हैं, लेकिन रमैया वस्तावैया ही उस धुन पर एकदम फिट बैठ रहा था, कुछ और जोड़ने पर मजा नहीं आ रहा था। तब फिल्म श्री420 में राज कपूर ने इस गाने के लिए खास सीन क्रिएट किया और इसे बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed