फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan jawan special screening at Gaiety Galaxy theater mumbai 6 am show organized by srk fanclub

Jawan: मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में पहली बार सुबह 6 बजे होगी जवान की स्क्रीनिंग, शाहरुख के फैनक्लब ने की घोषणा

Tue, 29 Aug 2023 01:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 29 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

जवान के लिए प्रशंसकों के बीच बढ़ती उत्सुकता बेजोड़ है। इन सबके बीच, दर्शक ट्रेलर में इस एक्शन एंटरटेनर की और झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जवान को लेकर फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन होना है। 

विज्ञापन
shahrukh khan jawan special screening at Gaiety Galaxy theater mumbai 6 am show organized by srk fanclub
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर रोज नया अपडेट जानने को मिल रहा है। बीते दिन बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की फिल्म को लेकर अपडेट दिया गया है। बीते दिन फिल्म को लेकर दिए गए अपडेट में शाहरुख ने लिखा, 'जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे और मेरे साथ जवाना का जश्न मनाएं। और क्योंकि प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है, तो प्यार के रंग में रंग जाओ और आओ लाल रंग पहनें... क्या कहते हैं? तैयार!' अब ऐसे में कहा जा रहा है कि शाहरुख इस दिन फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर सकते हैं। वहीं जवान को लेकर फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन होना है। 

विज्ञापन

पठान के बाद अब यह कदम
जवान के लिए प्रशंसकों के बीच बढ़ती उत्सुकता बेजोड़ है। इन सबके बीच, दर्शक ट्रेलर में इस एक्शन एंटरटेनर की और झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एसआरके के सबसे बड़े फैन क्लब, एसआरके यूनिवर्स ने सोमवार को ट्विटर पर लोगों को सूचित किया कि प्रतिष्ठित सिंगल-स्क्रीन थिएटर, गेयटी गैलेक्सी, 7 सितंबर, 2023 को जवान के लिए सुबह 6 बजे का शो करेगा। यह कदम उनके द्वारा सुबह 9 बजे पठान के लिए शो आयोजित करने के कुछ ही महीने बाद आया है। 

इसे भी पढ़ें- Ananya Panday: 'लाइगर' के फ्लॉप होने पर निराश नहीं हुई थीं अनन्या पांडे, करियर को लेकर मिली सीख का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

गेयटी गैलेक्सी में फिर लिखा जाएगा इतिहास
सोशल मीडिया पर एसआरके फैनक्लब ने लिखा, 'हमने इतिहास रचा क्योंकि पठान 51 साल के प्रतिष्ठित गेयटी थिएटर में सुबह 9 बजे का शो दिखाने वाली पहली फिल्म बन गई और हम जवान के साथ इतिहास फिर से लिखते हैं, क्योंकि हम आइकॉनिक  गेयटी गैलेक्सी में इसके सुबह 6 बजे के शो का आयोजन करते हैं।'

विज्ञापन

31 अगस्त को रिलीज हो सकता है ट्रेलर
खबरें हैं कि शाहरुख खान गुरुवार, 31 अगस्त को बुर्ज खलीफा में ट्रेलर का अनावरण करेंगे। उनका एक नया गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' आज रिलीज हो रहा है, जिसका ऑडियो लॉन्च बुधवार को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। जवान एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed