फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh khan jawan day 1 collection to get affected by g 20 summit in delhi read details inside

Jawan: जी 20 समिट की वजह से राजधानी के थिएटर्स होंगे बंद, शाहरुख की 'जवान' की कमाई पर पड़ेगा असर?

Wed, 06 Sep 2023 11:16 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 06 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पठान के बाद अब अपनी फिल्म जवान से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Shahrukh khan jawan day 1 collection to get affected by g 20 summit in delhi read details inside
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पठान के बाद अब अपनी फिल्म जवान से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं शाहरुख खान भी इस फिल्म को लेकर अलग-अलग तरीके से प्रचार में जुटे हैं। फिल्म के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए कहा जा सकता है कि जवान बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर आने वाली है। यह फिल्म 7 सितंबर यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन


जी 20 के दौरान दिल्ली के सिनेमाघरों होंगे बंद
राजधानी में जी 20 शिखर सम्मेलन के चलते फिल्म की कमाई पर असर देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि जी 20 के दौरान दिल्ली के कुछ सिनेमाघरों को बंद किया जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका सीधा असर शाहरुख की फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है।
विज्ञापन


पीवीआर के चार सिनेमाघर रहेंगे बंद?
राजधानी में वीकेंड पर चार पीवीआर थिएटर्स बंद रहेंगे। क्योंकि दिल्ली में जी 20 समिट 9 और 10 सितंबर को है। जिसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई देशों के प्रमुख भारत आ रहे हैं। हालांकि वीकेंड के दौरान पूरी दिल्ली सामान्य रूप से चलती रहेगी लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से एनडीएमसी के कुछ इलाकों पर पाबंदियां लगाई गई हैं। जिसके चलते पीवीआर के चार सिनेमाघर (PVR Plaza, Rivoli, Odeon, ECX) बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की कमाई पर कितना पड़ेगा असर?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जी 20 समिट के चलते जिन सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला किया गया है, वो सभी सिंगल स्क्रीन थिएटर्स हैं। जिनकी क्षमता 2000 सीटों से ज्यादा की नहीं है। ऐसे में फिल्म की कमाई ज्यादा प्रभावित नहीं होगी। साथ ही थिएटर्स के बंद रहने से प्रभावित हुई कमाई की क्षतिपूर्ति हो सकेगी, क्योंकि इस बार दिल्ली में पूरे चार दिनों का वीकेंड पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच मुफ्त देख सकेंगे बिग बी, जय शाह से गोल्डन टिकट मिला तो जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed