फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan donates 1 crore for chennai flood victims

चेन्नई बाढ़ पीडितों के लिए शाहरुख ने दिए 1 करोड़

Tue, 08 Dec 2015 12:16 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan donates 1 crore for chennai flood victims

चेन्नई में आई बाढ़ ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस तबाही से निकलने की कोशिश कर रहे चेन्नईवासियों के लिए देशभर से लोग अपनी-अपनी तरह से मदद कर रहे हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के कई बड़े सितारों ने चेन्नई में मदद की है। अब मदद के लिए बॉलीवुड के सितारे भी आगे आ गए हैं।

विज्ञापन


बॉलीवुड के बड़े सितारे शाहरुख खान ने चेन्नई बाढ़ सकंट के लिए 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज ने मुख्यमंत्री राहतकोष के नाम पर 1 करोड़ रुपये की धनराशि दान की है। इस पर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


इससे पहले ही दक्षिण भारत के सितारे रजनीकांत दस लाख रुपये, अभिनेता विजय ने पांच करोड़ रुपये, धनुष ने पांच लाख रुपये, अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपये, जूनियर एनटीआर ने 10 लाख रुपये, महेश बाबू 10 लाख रुपये, रवि तेजा ने 5 लाख रुपये बाढ़ पीडितों के लिए दान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन की कमाई नहीं, 1 करोड़ रुपये

shahrukh khan donates 1 crore for chennai flood victims

शाहरुख की बाढ़ पीडितों की मदद को लेकर पहले इस तरह की बात सामने आई थी, कि शाहरुख खान 18 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'दिलवाले' की पहले दिन की कमाई बाढ़ पीडितों को देने जा रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान ने इस पर साफ किया कि वो 1 करोड़ रुपये चेन्नईवासियों की राहत के लिए दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री राहतकोश में 1 करोड़ का चेक दिया है। दिलवाले के प्रमोशन इवेंट के दौरान शाहरुख ने ये साफ किया।

शाहरुख ने कहा कि सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि रोजमर्रा की और भी कई जरूरतें बाढ़ पीडितों की हैं। इसको लिए हम सबकों हाथ बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही शाहरुख ने कहा कि मीडिया पर ये दिखाने की जरूरत है कि बाढ़ में फंसे लोग इस तरह के हालात में क्या करें। शाहरुख के बाढ़ पीडितों को मदद देने के लिए आगे आने पर तारीफें बटोर रहे हैं। साथ ही शाहरुख के इस कदम के बाद और लोगों के भी बाढ़ पीडितों की मदद के लिए आगे आने की उम्मीद बंधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed