फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh break silence on salman khan

'दोनों खानों' के साथ रिश्तों पर खुलकर बोले शाहरुख

Fri, 31 Oct 2014 08:49 AM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
 shahrukh break silence on salman khan

सलमान ख़ान ने शाहरुख़ ख़ान को न्यौता दिया था लेकिन शाहरुख़ उसे क़बूल ना कर सके। फ़िल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के एक नए गाने को लॉन्च करने पहुंचे शाहरुख़ ख़ान ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमें अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने के लिए सलमान भाई ने अपने टीवी शो बिग बॉस में बुलाया था। ये उनकी सज्जनता थी। लेकिन समय की कमी की वजह से हम नहीं जा पाए।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से ग़ुज़ारिश की कि इस तरह की बातों का बहुत मतलब ना निकाले जाए। शाहरुख़ ने कहा, "हमारी फ़िल्म सौ दिन पूरे कर लेगी और हमारे पास वक़्त होगा तो हम ज़रूर जाएंगे."

विज्ञापन
विज्ञापन

हैप्पी न्यू ईयर की आलोचना पर

 shahrukh break silence on salman khan

'हैप्पी न्यू ईयर', बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही है लेकिन समीक्षकों को पसंद नहीं आई। इसे कई विश्लेषकों ने 'निराशाजनक' फ़िल्म बताया।

इस पर शाहरुख़ ख़ान ने कहा, "उनके विचारों का स्वागत है. अगली बार हम कोशिश करेंगे कि ऐसी फ़िल्म बनाएं जो उन्हें भी पसंद आए। लेकिन शाहरुख़ के बगल में बैठी फ़िल्म की निर्देशक फ़राह ख़ान की समीक्षकों के प्रति शायद इतनी नेक राय नहीं थी। उन्होंने कहा, "मुझे उनसे कोई मतलब नहीं. मेरे लिए मायने रखती आम लोगों की राय. और फ़िल्म उन्हें बहुत पसंद आ रही है।

'पीके' का ट्रेलर पर

 shahrukh break silence on salman khan

'हैप्पी न्यू ईयर' के साथ आमिर ख़ान की फ़िल्म 'पीके' का ट्रेलर भी दिखाया जा रहा है। शाहरुख़ ख़ान के मुताबिक़ इतनी बड़ी फ़िल्म का ट्रेलर उनकी फ़िल्म के साथ जोड़ा जाना सम्मान की बात है।

आमिर ने भी शाहरुख़ की तारीफ़ करते हुए कहा था कि 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी बड़ी फ़िल्म के साथ ट्रेलर दिखाने से उसे काफ़ी सारे लोग देख पाएंगे। अब देखना यह है कि आमिर की फिल्म पीके आने पर शाहरुख कैसी प्रतिक्रिया देते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed