सोशल मीडिया: ईशान खट्टर ने शाहिद और मीरा की तस्वीरों को शेयर कर विश की दिवाली, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अभिनेता ईशान खट्टर ने दिवाली पर अपने भाई एवं अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने साथ शाहिद और मीरा की तस्वीरें शेयर की हैं।
विस्तार
अभिनेता ईशान खट्टर ने दिवाली पर अपने भाई एवं अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने साथ शाहिद और मीरा की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शाहिद कपूर ने व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे पैंट के साथ ही ऑफ व्हाइट जैकेट पहनी है।
उन्होंने अपने आउटफिट के साथ ही डार्क सनग्लासेस लगाया है। शाहिद ने अपने बाल बाधें हुए हैं। वहीं, मीरा राजपूत ने लाल और काले रंग का सूट पहना हुआ है। इन तस्वीरों में ईशान खट्टर एथनिक वियर में दिख रहे हैं।
उन्होंने सफेद और हरे रंग का कुर्ता पहना हुआ है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए ईशान खट्टर ने लिखा, हैप्पी दिवाली। इसके साथ ही उन्होंने मिट्टी का दीपक और सूर्य का इमोजी बनाया। इन तस्वीरों को ईशान खट्टर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
ईशान खट्टर की शाहिद और मीरा के साथ इन तस्वीरों को 1 लाख 37 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ईशान के फैंस ने इन तस्वीरों पर कमेंट कर शाहिद और मीरा के साथ उनको भी दिवाली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उनकी इन तस्वीरों की खूब तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, बहुत प्यारी तस्वीरें हैं। जबकि एक अन्य यूजर ने ईशान खट्टर से कहा कि वह शाहिद और मीरा के बच्चे जैसा लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर परिवार। गौरतलब है कि शाहिद और ईशान खट्टर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इसके साथ ही ईशान खट्टर की मीरा राजपूत के साथ भी बहुत खास बॉन्डिंग है। वह अक्सर शाहिद और मीरा राजपूत की इंस्टाग्राम तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। ईशान अभिनेत्री नीलिमा आजमी और राजेश खट्टर के बेटे हैं। वह शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं।