{"_id":"58c29e3b4f1c1b5e3ddc7162","slug":"shahid-kapoor-s-wife-mira-rajput-talks-about-feminism-motherhood-and-body-shaming","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'फेमिनिज्म का गलत मतलब मत निकालो, मुझे हाउसवाइफ बने रहना ही पसंद' - मीरा राजपूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फेमिनिज्म का गलत मतलब मत निकालो, मुझे हाउसवाइफ बने रहना ही पसंद' - मीरा राजपूत
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
मीरा राजपूत मीडिया के सामने कम ही आती हैं लेकिन हाल ही में उन्हें एक इवेंट में देखा गया। यह इवेंट 'वूमेन्स डे' के मौके पर महिलाओं के लिए रखा गया था। यहां मीरा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए और वूमेन इंपॉवरमेंट पर भी अपने विचार रखे।
मीरा ने शाहिद कपूर से अपनी शादी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'हम दोनों एक-दूसरे की जरूरत हैं और ये बात हम अच्छे से जानते हैं। हम दोनों को अपने रोल मालूम हैं।'
उन्होंने कहा कि वह दोनों घर पर एक आम कपल की ही तरह रहते हैं। दोनों के बीच लड़ाई भी होती है और अपनी बेटी का ध्यान रखने का काम भी दोनों करते हैं।

'मुझे भी होना पड़ा था बॉडी शेमिंग का शिकार'
मीरा ने इवेंट में यह भी खुलासा किया कि उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। लेकिन इसको उन्होंने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। मीरा ने कहा कि उन्हें हाउसवाइफ बने रहना ही पसंद है और यह प्रोफेशन उन्होंने खुद चुना है। इस बात पर उन्हें गर्व है कि वो एक हाउसवाइफ हैं। आपको बता दें कि 'कॉफी विद करण' में मीरा और शाहिद के आने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने मीरा को लेकर काफी कुछ कहा था। लोगों ने यह भी कहा था कि वह सिर्फ एक हाउसवाइफ हैं।
मीरा ने फेमिनिज्म को लेकर कहा कि आजकल यह काफी आक्रामक हो गया है। फेमिनिज्म का मतलब बराबरी था लेकिन आज इसे किसी और ही तरह से देखा जाता है। इसके लिए आज एक नया शब्द है जिसे फेमिनाजी कहा जाता है। जरूरी है कि दोनों जेंडर के बीच बराबरी और शांति रहे।