फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan to Collaborate with Stree 2 Director Amar Kaushik for Adventure Film as per report

Shah Rukh Khan: 'स्त्री 2' के निर्देशक के साथ काम करेंगे शाहरुख खान? फिल्म को लेकर आई ये बड़ी जानकारी

Thu, 03 Oct 2024 05:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 03 Oct 2024 05:09 PM IST
सार

स्त्री 2 के शानदार निर्देशन से सुर्खियां बटोरने वाले अमर कौशिक शाहरुख खान के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किंग खान किंग के बाद इस एडवेंचर फिल्म में काम कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan to Collaborate with Stree 2 Director Amar Kaushik for Adventure Film as per report
शाहरुख खान, अमर कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

पठान, जवान और डंकी से साल 2023 में धमाल मचाने वाले शाहरुख खान की इस कोई भी फिल्म इस साल पर्दे पर नहीं आई है। वह इन दिनों अपनी मेगा एक्शन मनोरंजक फिल्म किंग की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बीच उनकी एक और फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कई समाचार वेबसाइट्स में छपी खबरों की मानें तो किंग और पठान 2 जैसी मारधाड़ वाली फिल्मों के बीच शाहरुख खान एक हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्म में काम करने का विचार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि किंग खान इस समय अपनी इस आगामी फिल्म के लिए बातचीत को अंतिम रूप दे रहे हैं। 

विज्ञापन

एडवेंचर फिल्म में काम करेंगे शाहरुख

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता एक एडवेंचर फिल्म के लिए अमर कौशिक और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच तीन दौर की चर्चा पहले ही हो चुकी है।

विज्ञापन

अमर कौशिक से चल रही बात

रिपोर्ट में किंग खान के करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है, "शाहरुख खान ने पिछले कुछ महीनों में लगभग हर फिल्म निर्माता से मुलाकात की है। उनके पास उनके लिए जो भी आइडिया आए उन्होंने उन्हें सुना, लेकिन कुछ भी उन्हें उत्साहित नहीं कर सका। अब शाहरुख खान अमर कौशिक और दिनेश विजान की स्त्री 2 टीम के साथ बातचीत कर रहे हैं।" रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि अमर और दिनेश स्त्री की तरह एक एडवेंचर पर आधारित सफल फ्रैंचाइजी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, शाहरुख ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन उनके और फिल्म की टीम के बीच और मीटिंग होने की उम्मीद है। यह फिल्म स्त्री यूनिवर्स का हिस्सा नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगी शूटिंग?

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शाहरुख राज और डीके के साथ कॉमिक-एक्शन थ्रिलर के बारे में अलग से चर्चा कर रहे हैं। कथित तौर पर अब उनके पास फिल्म के लिए दो विकल्प हैं, जिन्हें वह किंग को खत्म करने के बाद और पठान 2 शुरू करने से पहले करना चाहते हैं। फिल्म किंग की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी। वह अगले साल के अंत तक या 2026 की शुरुआत में पठान 2 शुरू कर सकते हैं।

Singham Again: : इस दिन रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर, मुंबई में भव्य लॉन्च कार्यक्रम की चल रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed