फिल्म 'जीरो' के उम्मीद पर खरी ना उतरने से शाहरुख खान निराश हो गए थे। बीच में अफवाह थी कि उन्होंने फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' से पैर पीछे खींच लिए हैं। इस फिल्म से किनारा करने की वजह में उनकी अगली फिल्म 'डॉन 3' को बताया गया था।
2 of 5
लखनऊ में अमर उजाला संपादकों से बातचीत करते शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
जूम के मुताबिक फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' के लेखक अंजुम राजाबली शाहरुख के फिल्म छोड़ने की खबर को 'फेक' बताया है। शाहरुख खान अभी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
3 of 5
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' का नाम पहले सैल्यूट था जो भारत की ओर से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बनाई जानी है। गौरतलब है कि फिल्म पहले आमिर खान को दी गई थी जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया था।
बाद में आमिर ने शाहरुख खान को इस फिल्म में लेने को कहा। शाहरुख खान ने भी पुष्टि की थी कि वह बायोपिक कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
5 of 5
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
बीते वर्ष 21 दिसंबर को शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेट फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि फिल्म से शाहरुख खान को बहुत उम्मीदे थीं लेकिन ऐसा ना हो सका। बता दें कि शाहरुख खान फरहान अख्तर की डॉन 3 में भी लीड रोल में नजर आएंगे।