फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan In Dubai To Receive Global Style Icon Award Viral Video

ग्लोबल स्टाइल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित हुए शाहरुख, दुबई में दिखा किंग खान का खास अंदाज, देखें वायरल वीडियो

Sat, 31 Jan 2026 08:17 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 31 Jan 2026 08:17 AM IST
सार

Shah Rukh Khan Viral Video: दुबई से शाहरुख खान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उन्हें यहां ग्लोबल स्टाइल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शाहरुख खान को देखकर विदेशी मीडिया भी दीवाना हो गया। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan In Dubai To Receive Global Style Icon Award Viral Video
शाहरुख खान को दुबई में मिला ग्लोबल स्टाइल आइकन अवॉर्ड - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

कुछ दिन पहले बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान दुबई के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार रात उन्हें दुबई में ग्लोबल स्टाइल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शनिवार को दुबई से शाहरुख खान के कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज नजर आया। दुबई की कई नामी हस्तियां भी उनके साथ नजर आईं। 

विज्ञापन


ब्लैक ब्लेजर में स्टाइलिश दिखे शाहरुख खान 
शाहरुख खान को दुबई के एक माॅल में देखा गया। यहां पर बड़ी संख्या में विदेशी मीडिया भी मौजूद था। हर कोई शाहरुख के फोटो क्लिक करने की होड़ में नजर आया। शाहरुख भी इस मौके पर ब्लै ब्लेजर में नजर आए। उनके स्टाइलिश अंदाज ने महफिल ही लूट ली। 
विज्ञापन


शाहरुख खान को मिला ग्लोबल स्टाइल आइकन अवॉर्ड
शाहरुख खान को ग्लोबल स्टाइल आइकन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। स्टेज पर उन्होंने ट्रॉफी ली और सबकाे शुक्रिया कहा। इस मौके पर शाहरुख खान इमोशनल भी नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी चर्चा में शाहरुख खान
शाहरुख खान ने बीते शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘किंग’ का एक टीजर शेयर किया था। साथ ही अपनी इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार क्रिसमस का त्योहार शाहरुख खान के नाम होने वाला है। वह इस फिल्म में एक्शन अंदाज में नजर आएंगे।

फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे ये एक्टर्स  
फिल्म 'किंग' को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी हैं। सुहाना और अभिषेक के किरदारों को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed