फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Film Devdas Kal Ho Naa Ho And DDLJ Memorable Shooting Scene And Stories

‘देवदास’ के आखिरी सीन को बनाया यादगार, ‘फैन’ के लिए 6 घंटे मेकअप; किंग खान से जुड़े अनसुने किस्से

Sun, 02 Nov 2025 06:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Nov 2025 06:30 AM IST
सार

Shah Rukh Khan Birthday Special: आज बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए उनकी कुछ चर्चित फिल्मों की शूटिंग से जुड़े अनसुने किस्से। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Film Devdas Kal Ho Naa Ho And DDLJ Memorable Shooting Scene And Stories
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान के बॉलीवुड करियर को लगभग 33 साल हो चुके हैं। किंग खान ने कई यादगार फिल्में कीं और किरदार निभाए हैं। हर किरदार में वह अपना सौ प्रतिशत देते हैं। कुछ फिल्मों में तो उन्होंने एक्सट्रा एफर्ट भी किए। शाहरुख खान की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिनमें उन्होंने अपने किरदार को निभाने के लिए अलग तरह की कोशिशें कीं। कई सीन्स को इंप्रोवाइज किया, जो आगे चलकर यादगार बन गए। पढ़िए, ऐसे ही कुछ सीन्स और फिल्मों के बारे में।  

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Film Devdas Kal Ho Naa Ho And DDLJ Memorable Shooting Scene And Stories
फिल्म 'देवदास' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

देवदास के आखिर सीन में चेहरे पर शहद क्यों लगाया? 
शाहरुख खान ने फिल्म ‘देवदास’ में एक शराबी का रोल किया था। इस फिल्म के आखिरी सीन में देवदास, पारो की चौखट पर आकर मर जाता है। इस सीन को बेहतर बनाने के लिए शाहरुख खान ने अपने चेहरे पर शहद लगाया था, जिससे मरते वक्त देवदास के चेहरे पर मक्खियां दिखाई देंगे। इस वजह से सीन काफी रियलस्टिक बन गया। 

‘फैन’ फिल्म के लिए 6 घंटे करते थे मेकअप 
शाहरुख खान ने फिल्म ‘फैन’ में डबल रोल किया था। वह सुपरस्टार बने थे और एक फैन के रोल में भी दिखे। फिल्म में फैन के रोल के लिए उन्हें 25 साल का दिखना था। इसके लिए लगभग 6 घंटे तक शाहरुख खान मेकअप किया करते थे। फिल्म प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान ने बताया था, ‘यह किरदार निभाना मुश्किल था। गौरव के लुक के लिए काफी मेहनत लगती थी,  लगभग 6 घंटे तक मेकअप चलता था, बाद में यह तीन घंटे रह गया।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Film Devdas Kal Ho Naa Ho And DDLJ Memorable Shooting Scene And Stories
फिल्म 'कल हो ना हो' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘कल हो ना हो’ के आखिर सीन में सब रोए
फिल्म ‘कल हो ना हो’ में शाहरुख के किरदार को आखिर में मरना होता है। हॉस्पिटल में उनका किरदार दम तोड़ता है। इस सीन की शूटिंग में शाहरुख की एक्टिंग देखकर सेट पर मौजूद हर शख्स रोया था। इस बारे में एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने बॉलीवुड हंगामा को पूरा एक्सपीरियंस बताया था। वह कहती हैं, ‘डायरेक्टर चाहते थे कि मैं भी उस सीन में रहूं। जब सीन शूट हुआ तो सब कुछ रियल था, सबके आंसू रियल थे, किसी को ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ी। हर कोई शाहरुख खान की एक्टिंग देखकर रो रहा था। वह सीन फिल्म में सबसे यादगार है।’

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Film Devdas Kal Ho Naa Ho And DDLJ Memorable Shooting Scene And Stories
डीडीएलजे - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘डीडीएलजे’ में बदला अपना डायलॉग, जो बन गया यादगार  
फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में भी शाहरुख खान ने एक डायलॉग में आखिरी वक्त में बदलाव किय था। यही बदलाव काम कर गया और फैंस को उनका बोला गया डायलॉग पसंद आया। फिल्म में सीन था, जब सिमरन राज से पूछती है कि क्या वो उसकी शादी में आएगा। इस पर राज को आंखों में आंसू लाकर हां बोलकर चले जाना था। लेकिन शाहरुख ने इसके बजाय कहा, ‘नहीं, मैं नहीं आऊंगा।’ यही सीन फिल्म रिलीज के बाद सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ। इस तरह कई फिल्मों में शाहरुख ने अपने डायलॉग, सीन्स को इंप्रोवाइज किया है। 

शाहरुख से जुड़ी कुछ खास बातें
बचपन का नाम: शाहरुख की नानी उन्हें ‘अब्दुल रहमान’ नाम से बुलाती थीं, लेकिन उनके पिता ने उनका नाम बदलकर शाहरुख खान रखा।
सफलता और संघर्ष: एक मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर सुपरस्टार बनने तक का अपना सफर शाहरुख कई बार साझा कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उनके घर में दाल में ज्यादा पानी डाला जाता था, ताकि चार लोग उसे खा सकें।
पहली कमाई: शाहरुख खान की पहली कमाई सिर्फ 50 रुपये थी, जो उन्होंने पंकज उधास के एक कॉन्सर्ट में अटेंडेंट के तौर पर काम करके कमाए थे। 
गौरी से पहली नजर का प्यार: शाहरुख को गौरी छिब्बर (अब गौरी खान) से पहली नजर में प्यार हो गया था। यह 1984 में दिल्ली की एक पार्टी में हुआ था जब शाहरुख 19 साल के थे और गौरी 14 साल की थीं।
हेमा मालिनी और 'बदसूरत" कमेंट': जब शाहरुख मुंबई आए और निर्माता विवेक वासवानी ने उन्हें हेमा मालिनी से मिलवाया, तो हेमा मालिनी ने उन्हें फिल्म 'दिल आशना है' के लिए साइन तो किया, लेकिन कथित तौर पर उन्हें 'बदसूरत' भी कहा था।
जूते पहनकर सोना: शाहरुख को जूतों का बहुत शौक है और वह अक्सर जूते पहने हुए ही सो जाते हैं। शाहरुख काे किताबें पढ़ना भी बहुत पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed