फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukh khan celebrates rajkumar hirani film dunki success greets fans by flying kiss at mannat video viral

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने मनाया 'डंकी' की सफलता का जश्न, 'मन्नत' से खास अंदाज में फैंस को कहा- धन्यवाद

Sun, 24 Dec 2023 07:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 24 Dec 2023 07:46 PM IST
सार

'डंकी' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शाहरुख खान ने 'डंकी' की सफलता का जश्न मनाने के लिए अपने घर मन्नत से प्रशंसकों का स्वागत किया।

विज्ञापन
shah rukh khan celebrates rajkumar hirani film dunki success greets fans by flying kiss at mannat video viral
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'पठान' और 'जवान' जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद 'डंकी' शाहरुख खान की साल 2023 की तीसरी फिल्म है। 21 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'सलार' से टक्कर के बाद 'डंकी' की कमाई में गिरावट आई। हालांकि, अब 'डंकी' वापस गति में आ गई है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ने अपने तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस बीच शाहरुख खान ने डंकी की सफलता का जश्न मनाने के लिए अपने घर मन्नत पर प्रशंसकों का स्वागत किया।

विज्ञापन

फैंस को कहा शुक्रिया
शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने घर 'मन्नत' से प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए नजर आए। अभिनेता ने उन प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया, जो उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्र हुए थे। उन्होंने उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया। शाहरुख खान ने नीली स्वेटशर्ट और नीली डेनिम जींस पहनी थी। वहीं, उन्होंने धूप के चश्मे के साथ अपना लुक पूरा किया। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Arbaaz Khan Wedding: अर्पिता खान के घर शूरा से निकाह करने जा रहे अरबाज! सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी भूमिका करना चाहते हैं अभिनेता
हाल ही में एक साक्षात्कार में शाहरुख खान ने उम्र-केंद्रित भूमिकाएं करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं अब 58 साल का हो गया हूं और मुझे लगता है कि अब मुझे उम्र-केंद्रित भूमिकाएं करनी चाहिए। मैं कहूंगा कि मैं 'डंकी' में पहली बार उम्र से ईमानदार रहा हूं। यह मेरी उम्र के अधिक करीब है और मुझे लगता है कि मैंने इसे यथासंभव वास्तविक रूप से निभाने की कोशिश की है। मैं स्क्रीन पर अपनी उम्र का किरदार निभाने में सहज हूं, लेकिन निर्माता उन्हें केवल युवा भूमिकाएं ही देते हैं, क्योंकि मैं युवा दिखता हूं।'
Animal: रणबीर कपूर को एनिमल में यह बात नहीं आई थी पसंद, संदीप रेड्डी वांगा ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

'डंकी' के कलाकार
राजकुमार हिरानी की फिल्म में तापसी पन्नू, अनिल ग्रोवर, विक्रम कोचर और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं, विक्की कौशल एक विशेष भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, वहीं 22 दिसंबर को इस फिल्म की टक्कर प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'सलार' से हुई। 'सलार' ने अपने पहले दो दिनों में दुनिया भर में 243 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, ईश्वरी राव और श्रिया रेड्डी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Dunki: राष्ट्रपति भवन में होगी 'डंकी' की स्क्रीनिंग, फैंस ने शाहरुख खान से की फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed