बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी अपनी आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' में पहली बार एक खलनायक की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम नफीसा होगा।
Shabana Azmi: 52 साल के करियर में पहली बार खलनायक बनेंगी शबाना आजमी, इस फिल्म में इमरान हाशमी से होगा टकराव
Awarapan 2: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शबाना आजमी फिल्म 'आवारापन 2' में नफीसा की भूमिका में नजर आएंगी। 'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है।
फोटो शेयर कर की घोषणा
फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शबाना आजमी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शबाना आजमी जैसी दिग्गज अभिनेत्री का इस फिल्म से जुड़ना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है और उनके आने से कहानी को एक नया मोड़ मिलेगा। इस फिल्म में शबाना एक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगी।
'आवारापन 2' की स्टार कास्ट
इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने और मशहूर किरदार 'शिवम' के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री दिशा पाटनी पहली बार विशेष फिल्म्स के साथ काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है और इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है।
शूटिंग और लोकेशंस
इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और दक्षिण-पूर्व एशिया की खूबसूरत और भव्य जगहों पर की गई है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म भले ही बड़े पैमाने पर बनी है, लेकिन इसकी कहानी में भावनाओं और बेहतरीन संगीत का पूरा तालमेल है। यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने निर्देशक बी.आर. इशारा की फिल्म 'लोग क्या कहेंगे' में एक नैतिक रूप से विलेन का किरदार निभाया था, जिसमें वह अपने सौतेले बेटे की हत्या कर देती हैं। लेकिन इसी के साथ शबाना ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह से खलनायिका नहीं थीं। इस फिल्म के अलावा शबाना ने फिल्म 'मकड़ी' में एक नकली चुड्रैल की भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: कटरीना की फैन हैं दिशा पाटनी, वायरल वीडिया में अक्षय को लेकर कही यह खास बात; जॉनी लीवर ने महमूद को बताया गुरु