फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi and Sharmila Tagore have a reunion in Delhi see pic

सोशल मीडिया: शबाना आजमी ने शर्मिला टैगोर के साथ शेयर की फोटो, गदगद हुए फैंस, सबा खान ने भी बरसाया प्यार

Sat, 27 Nov 2021 07:26 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 27 Nov 2021 07:26 PM IST
सार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने शनिवार को दिल्ली में शर्मिला टैगोर के साथ मुलाकात की। उन्होंने शर्मिला टैगोर के साथ मुलाकात की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शबाना आजमी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, दिल्ली में शर्मिला टैगोर के साथ मिलकर काफी अच्छा लगा।

विज्ञापन
Shabana Azmi and Sharmila Tagore have a reunion in Delhi see pic
शर्मिला टैगोर और शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने शनिवार को दिल्ली में शर्मिला टैगोर के साथ मुलाकात की। उन्होंने शर्मिला टैगोर के साथ मुलाकात की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शबाना आजमी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, दिल्ली में शर्मिला टैगोर के साथ मिलकर काफी अच्छा लगा। तस्वीर में शबाना आजमी ने शर्मिला टैगोर के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों ही कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं।

विज्ञापन


सबा अली खान ने बरसाया प्यार
इस तस्वीर को शबाना आजमी के प्रशंसकों ने जमकर प्यार दिया है। शबाना और शर्मिला की इस फोटो को अब तक 7 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर प्रशंसकों की जमकर टिप्पणियां आ रही है। शर्मिला टैगोर की बेटी सबा अली खान ने भी इस तस्वीर पर प्यार बरसाया है। उन्होंने फोटो के नीचे कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने इस तस्वीर को 'पौराणिक' बताया। यूजर्स दोनों की तस्वीर को देखकर गदगद हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह! दो लीजेंड एक फ्रेम में। एक अन्य यूजर ने लिखा, अब सही से पोस्ट हुआ है नमकीन। कई यूजर्स इस मुलाकात को नमकीन मुलाकात बता रहे हैं। शबाना और शर्मिला ने नमकीन फिल्म में साथ काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन गुलजार ने किया था। तस्वीर में शबाना ने ब्लैक प्रिंटेड कुर्ता और लॉन्ग ओवरकोट पहना हुआ था और गले में रंग-बिरंगा दुपट्टा लपेटा था। वहीं शर्मिला टैगोर ने ब्लैक एंड ब्राउन प्रिंटेड सलवार-कमीज पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed