फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sexual Assault Case Actor Vijay Babu to return to India on June 1 Kerala HC on granted actor anticipatory bail

Sexual assault case: यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता विजय बाबू को अग्रिम जमानत, एक जून को लौटेंगे भारत

Tue, 31 May 2022 12:32 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 31 May 2022 12:32 AM IST
सार

यौन उत्पीड़न मामले में साउथ अभिनेता विजय बाबू को राहत मिलती मिली है। केरल हाईकोर्ट के द्वारा उन्हें अग्रिम जमानत दे दी गई है। 

विज्ञापन
Sexual Assault Case Actor Vijay Babu to return to India on June 1 Kerala HC on granted actor anticipatory bail
विजय बाबू - फोटो : insta

विस्तार

साउथ अभिनेता और निर्माता विजय बाबू की के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले में केरल हाईकोर्ट के द्वारा उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई है। इससे पहले, वकील ने अदालत के समक्ष विजय बाबू की वापसी का टिकट पेश किया था, जो दुबई से सोमवार के लिए था। लेकिन तब लंबित अग्रिम जमानत के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। फिलहाल रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रिम जमानत मिलने के बाद अब अभिनेता एक जून को दुबई से भारत वापस लौटेंगे।

विज्ञापन


जारी किया गया था लुकआउट सर्कुलर
बता दें कि इससे पहले विजय बाबू पर कोच्चि पुलिस के द्वारा लुकआउट सर्कुलर (जिसके फरार होने की आशंका हो उसके लिए जारी किया जाने वाला नोटिस) जारी किया गया था और इसके बाद उन्हें चेतावनी भी दी गई थी कि अगर वह भारत नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
अभिनेता विजय बाबू पर उनके प्रोडक्श हाउस की एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान सबके सामने उजागर करने का आरोप था। विजय बाबू यौन उत्पीड़न के साथ पीड़ित के पहचान उजागर करने का मामला भी दर्ज किया गया था। इस मामले में विजय बाबू ने अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed