फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Selfiee star Akshay Kumar Dance Video with Mohanlal goes Viral from wedding Of Hotstar President Son Madhavan

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने मोहनलाल संग थिरकाए पैर, अभिनेता ने लिखा प्यारा मैसेज तो यूजर्स बोले लीजेंड

Fri, 10 Feb 2023 04:25 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 04:25 PM IST
सार

अभिनेता अक्षय कुमार ने हॉटस्टार प्रेसिडेंट के माधवन के बेटे गौतम माधवन की शादी में जमकर भांगड़ा किया है। उनके साथ बाराती बनकर मोहन लाल भी डांस करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Selfiee star Akshay Kumar Dance Video with Mohanlal goes Viral from wedding Of Hotstar President Son Madhavan
Akshay Kumar-Mohanlal - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में जयपुर में हॉटस्टार प्रेसिडेंट के बेटे गौतम माधवन की शादी हुई थी। शादी में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने शिरकत की। इसी शादी को अटेंड करने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार भी जयपुर गए थे। अक्षय कुमार ने शादी से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसमें वह बराती बनकर मोहनलाल के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। मोहनलाल और अक्षय कुमार वीडियो में भांगड़ा करते हुए देखे जा सकते हैं। 

विज्ञापन


Sun Cinema : जब मुमताज ने अमिताभ बच्चन को तोहफे में दे दी अपनी मर्सिडीज कार
विज्ञापन


मोहनलाल संग अक्षय कुमार ने किया डांस
अक्षय कुमार के द्वारा साझा वीडियो में मोहनलाल के साथ जमकर भांगड़ा कर रहे हैं। अक्षय कुमार ढोल नगाड़ों की आवाज पर अपने पैर थिरका रहे हैं। दोनों कलाकार डांस करते-करते एक दूसरे के गले भी मिलते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने मोहन लाल के लिए एक प्यारा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि मैं इस डांस को हमेशा याद रखूंगा, यह मेरे लिए बहुत यादगार पल है। उनके इस वीडियो को फैंस के द्वारा भी खूब पसंद किया गया है। अक्षय के फैंस भी वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-क्या बात है क्या डांस हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा हाये प्यारे इंसान। एक और यूजर ने कमेंट किया है- ट्रू लीजेंड। उनके इस वीडियो को बीते एक घंटे में चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)



शादी में पहुंचे कई कलाकार
बता दें कि हॉटस्टार प्रेसिडेंट के बेटे की शादी में तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। इस शादी में बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता करण जौहर समेत आमिर खान, अक्षय कुमार, मोहनलाल जैसे कलाकार पहुंचे थे। अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आएंगे।

PK Rosy: सिर्फ एक किस सीन करने पर फूंक दिया गया था इस एक्ट्रेस का घर, अब गूगल ने दिया यह बड़ा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed