Seema Pahwa: सीमा पाहवा ने नसीरुद्दीन शाह को बताया अपना 'गुरु', खास पोस्ट के साथ जताया आभार
सीमा पाहवा ने गुरु पूर्णिमा पर खास पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए वह एक्टर नसीरुद्दीन शाह का आभार व्यक्त करती नजर आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस सीमा पाहवा फैंस के बीच फिल्मों और टेलीविजन में अपनी कॉमेडी और गंभीर किरदारों के लिए फेमस हैं। पावरहाउस एक्ट्रेस ने प्रतिष्ठित दूरदर्शन धारावाहिक 'हम लोग' में बड़की से लेकर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में शीला जैसे कई यादगार किरदार निभाए हैं। सीमा ने वर्ष 2021 में फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' के साथ बतौर निर्देशक शुरुआत की। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। वहीं, अब सीमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनुभवी एक्टर के नाम एक खास नोट लिखा है।
सीमा पाहवा का 'गुरु' के नाम पोस्ट
सीमा पाहवा ने सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक नोट साझा किया, जिसमें वह उन्हें अपना 'गुरु' कहती नजर आई हैं। सीमा और नसीरुद्दीन का सहयोग 40 वर्ष पुराना है, जब वह थिएटर में अधिक सक्रिय रूप से शामिल थीं।
Yaar Ka Sataya Hua Hai: नवाजुद्दीन-शहनाज का गाना 'यार का सताया हुआ है' आउट, रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धूम
View this post on Instagram
सीमा ने नसीरुद्दीन का जताया आभार
सीमा पाहवा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नसीरुद्दीन शाह का एक स्केच शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'गुरु बिन ज्ञान कहां से पाऊं। बहुत-बहुत धन्यवाद सर, मुझे अपने साथ काम करवाने और काम सिखाने के लिए। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग सम्मान, जुनून, शिक्षक, आदर्श और प्रेम जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
Nayanthara: हिंदी फिल्में देखने की शौकीन हैं नयनतारा, शाहरुख खान की यह मूवी है बेहद पसंद
सीमा-नसीरुद्दीन का सहयोग
सीमा पाहवा के जरिए निर्देशित 'रामप्रसाद की तेरहवीं' एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। फिल्म में नसीरुद्दीन का पूरा परिवार उनकी तेरहवीं करने के लिए उनकी मृत्यु के बाद 13 दिनों के लिए लखनऊ में उनके पैतृक घर पर एक साथ आता है। यह उनके अपने नाटक 'पिंड दान' का स्क्रीन रूपांतरण है। फिल्म में विक्रांत मैसी, कोंकणा सेन शर्मा, परमब्रत चटर्जी, विनय पाठक, सुप्रिया पाठक, मनोज पाहवा, विनीत कुमार, दीपिका अमीन और सादिया सिद्दीकी जैसे सितारे भी हैं।