फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Screenwriters Association Organizes Award Ceremony For Film Web and Serial Writers As Union Completed 60 Years

सिने लेखकों की भी बड़े सितारों से भिड़ने की तैयारी, लिखने का क्रेडिट छीनने वालों से अब होगा सीधा मुकाबला

Sat, 19 Sep 2020 05:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 19 Sep 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Screenwriters Association Organizes Award Ceremony For Film Web and Serial Writers As Union Completed 60 Years
बेस्ट डायलॉग नॉमिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्में, वेब सीरीज और धारावाहिकों में कथा, पटकथा, संवाद और गीत लिखने वालों की यूनियन स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (एसडब्लूए) धीरे धीरे अपने सदस्यों के हक की लड़ाई के लिए खुद को मजबूत करने लगी है। इस साल संस्था के 60 साल पूरे होने पर उसने लेखकों के लिए अलग से पुरस्कार आयोजित किए। फिल्म लेखकों के नामांकनों का एलान करते समय ये बात भी सामने आई कि बॉलीवुड के बड़े सितारे भी कई बार फिल्म की कहानी का क्रेडिट लेने लग जाते हैं। स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन अवार्ड 2020 की फिल्म कैटेगरी के नामाकंन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्यूरी मेंबर के तौर पर लेखक-निर्देशक साकेत चौधरी ने कहा, 'बॉलीवुड में अगर कोई अभिनेता और निर्देशक पूरी स्क्रिप्ट लिख रहा है तो बेशक इसका क्रेडिट ले। लेकिन, सिर्फ सुझाव देकर एक लेखक का क्रेडिट लेना बिल्कुल गलत बात हैं और ऐसा कतई नहीं होना चाहिए।'

विज्ञापन


स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के चेयरमैन रॉबिन भट्ट और कार्यकारिणी सदस्य अंजुम रजब अली ने भी इस परिपाटी पर नाराजगी दिखाई और इन सितारों की इस मानसिकता पर अफसोस भी जताया। इन लोगों का यही कहना रहा कि अगर कोई कलाकार अपनी राय फिल्म के निर्देशक को शूटिंग के समय देता है तो वह किसी निर्देशक का क्रेडिट नहीं लेता है, फिर लेखकों के मामले में ऐसा क्यों है? प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद लेखकों ने कहा कि स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन अब अपने हक की इस लड़ाई में पूरे तरीके से तैयार है और ये लड़ाई हक मिलने तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस में जानकारी दी गई कि इस साल के फिल्म लेखन पुरस्कारों के लिए कुल 167 प्रविष्टियां मिलीं, जिनमें से 10 फीचर फिल्मों के लेखकों को अलग अलग कैटेगरी के पुरस्कारों के लिए नामित किया गया है। सबसे अच्छी कहानी लिखने के लिए जो लेखक नामांकित हुए, उसमें शामिल हैं, अनुभव सिन्हा व गौरव सोलंकी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के लिए, देवांशु सिंह व सत्यान्शु सिंह फिल्म ‘चिंटू का बर्थडे’ के लिए, रीमा कागती व जोया अख्तर फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए, अभिषेक चौबे व सुदीप शर्मा फिल्म ‘सोनचिड़िया’ के लिए और इवान अय्यर फिल्म ‘सोनी’ के लिए।



सर्वश्रेष्ठ पटकथा श्रेणी के लिए नामांकन जीतने वालों में शामिल हैं, अनुभव सिन्हा व गौरव सोलंकी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के लिए, नीरेन भट्ट फिल्म ‘बाला’ के लिए, देवांशु सिंह व  सत्यांशु सिंह फिल्म ‘चिंटू का बर्थडे’ के लिए, रीमा कागती व जोया अख्तर ‘गली बॉय’ के लिए और वासन बाला फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के लिए। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक के नामांकन में जिन लोगों के नाम शामिल है, वे हैं, अनुभव सिन्हा व गौरव सोलंकी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के लिए, नीरेन भट्ट फिल्म ‘बाला’ के लिए, रीमा कागती व जोया अख्तर फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए, रविंदर रंधावा व सुमित सक्सेना फिल्म ‘हामिद’ के लिए और सुदीप शर्मा फिल्म ‘सोनचिड़िया’ के लिए।



स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ने सबसे सराहनीय कार्य किया है उभरते लेखकों के लिए एक अलग कैटेगरी शुरू करके। अपने करियर की पहली फिल्म लिखने वालों को सर्वश्रेष्ठ नवोदित लेखक कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा और इस कैटेगरी के नामांकन में शामिल हैं, देवांशु सिंह व सत्यान्शु सिंह फिल्म ‘चिंटू का बर्थडे’ के लिए, संदीप पांडेय फिल्म ‘चौसर फिरंगी’ के लिए, रविंदर रंधावा फिल्म ‘हामिद’ के लिए, आदिश केलुस्कर फिल्म ‘जाऊं कहां बता ए दिल’ के लिए और इवान अय्यर व किसलय फिल्म ‘सोनी’ के लिए।



पढ़ें: हिमानी शिवपुरी को मिली अस्पताल से छुट्टी, अब घर पर ही रहेंगी क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed