फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Savita Bhabhi fame Actress Rozlyn Khan diagnosed with cancer shares emotional post on social media

Rozlyn Khan: कैंसर से जूझ रही हैं ‘सविता भाभी’, पोस्ट साझा कर लिखा- मॉडल के रूप में काम रखेंगी जारी

Sat, 12 Nov 2022 09:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 12 Nov 2022 09:39 AM IST
सार

रोजलिन खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती है ये कहीं पढ़ा था, लेकिन अब पता चला कि ये मेरे जैसे लोगों के लिए होता है। 

विज्ञापन
Savita Bhabhi fame Actress Rozlyn Khan diagnosed with cancer shares emotional post on social media
रोजलिन खान - फोटो : Instagram

विस्तार

सविता भाभी की एनिमेटेड फिल्म कर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री रोजलिन खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं। रोजलिन ने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर कर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और कहा कि वह अब सात महीने के लिए कीमोथेरेपी लेंगी।

विज्ञापन

रोजलिन खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती है ये कहीं पढ़ा था, लेकिन अब पता चला कि ये मेरे जैसे लोगों के लिए होता है। भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है...यह मेरे जीवन का एक चैप्टर हो सकता है, मुझे विश्वास और उम्मीद है... हर मुश्किल ने मुझे मजबूत बनाता है और ये भी बनाएगा। मेरे पास प्यारे लोग हैं जो मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जो होता है अच्छे के लिए होता है और वो अच्छा में हूं।' 
Vir Das: हिंदू संगठन की वीर दास को चेतावनी, कहा- भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो...

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rozlyn Khan (@rozlynkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे रोजलिन खान ने लिखा, 'मुझे गर्दन और पीठ में दर्द के अलावा कोई तकलीफ नहीं थी। मैंने इसे जिमनास्टिक दर्द और पीठ में दर्द होना समझने की गलती कर दी। खैर मुझे इस बारे में जल्दी पता चला गया।' रोजलिन ने अपने काम को जारी रखने की बात कही और ब्रांड्स के लिए भी एक मैसेज लिखा। अभिनेत्री ने कहा, 'सभी ब्रांड जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं, तो मैं हर महीने के दूसरे सप्ताह में आपके साथ शूट करने के लिए उपलब्ध रहूंगी। एक बॉल्ड मॉडल के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण होगा। उनकी बीमारी काम के बीच में नहीं आएगी।'
Vinod Kapri: पर्दे पर उतरेगी जंगलों में भटके फौजी की सच्ची कहानी, नेशनल अवॉर्ड विनर विनोद को मिला सैफ का साथ

विज्ञापन

बता दें कि रोजलिन खान अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा रोजलिन ने कई फिल्मों, सीरियल और गानों में भी काम किया है। रोजलिन लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति भी जागरूक करती रहती है। वहीं, उन्होंने फिल्म धमा चौकड़ी, सविता भाभी, जी लेने दो एक पल में काम किया है। वह टीवी शो क्राइम अलर्ट में भी नजर आई हैं।
Bollywood Celebs: मुंबई की सड़कों पर दिखे सितारे, कोई जिम के बाहर तो कोई एयरपोर्ट पर हुआ स्पॉट, देखें तस्वीरें 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed