फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saturday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Shraddha Tu Jhoothi Main Makkaar Collection

Box Office Report: 'पठान' की आंधी के बीच 'तू झूठी मैं मक्कार' की नैया लगी पार, शनिवार को किया शानदार कारोबार

Sun, 12 Mar 2023 07:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Mar 2023 07:55 AM IST
सार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधाड़ कमाई कर रही है।

विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Shraddha Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
तू झूठी मैं मक्कार-पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिनेमाघरों में इस समय बहार है। बॉलीवुड की दो फिल्में लगी हुई हैं और दोनों ही लाजवाब हैं। यह समय मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों का रुख करने वाले दर्शकों के लिए भी असमंजस वाला है कि आखिर कौन सी फिल्म देखी जाए। एक तरफ पठान है तो दूसरी तरफ तू झूठी मैं मक्कार। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक डटी हुई है तो वहीं पठान की आंधी के बीच तू झूठी मैं मक्कार भी सिर उठाकर खड़ी है। बीते दो दिनों से पठान के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी, लेकिन शनिवार को एक बार फिर जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं, रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने भी अच्छी कमाई कर डाली है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन...

विज्ञापन

Saturday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Shraddha Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media

'तू झूठी मैं मक्कार'
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधाड़ कमाई कर रही है। शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म को थिएटर्स में लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। उम्मीद के मुताबिक वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में अच्छा-खासा इजाफा देखा गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 16 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 52.59 करोड़ रुपये हो गया है। 
Shilpa Agnihotri: 'ऐसे कपड़े मत पहनो', इस सीरियल की वजह से शिल्पा अग्निहोत्री को आंटियां करती थीं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

Saturday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Shraddha Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
पठान - फोटो : social media

'पठान' 
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉलीवुड के अच्छे दिन लेकर आई है। पहले ही दिन से अपने कलेक्शन से सबको हैरान करने वाली इस फिल्म का आकर्षण सिनेमाघरों में बरकरार है। पठान ने शुक्रवार (45वें दिन) को 36 लाख रुपये कमाए थे। यह पठान की रिलीज के बाद का सबसे कम कलेक्शन था। मगर, शनिवार को एक बार फिर शुक्रवार के मुकाबले इसके कलेक्शन में लगभग दोगुना इजाफा देखा गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान ने 46वें दिन (सातवें शनिवार) 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ पठान का कुल कारोबार 538.94 करोड़ रुपये हो गया है।
Rani Mukerji : पैपराजी पर जमकर भड़की 'मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की एक्ट्रेस , सामने आया चौकाने वाला वीडियो

विज्ञापन

Saturday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Shraddha Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
पठान-तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों फिल्मों पर बरस रहा प्यार
करीब 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने महज चार दिनों के भीतर अपने बजट के आधे से अधिक कमा कर लिए हैं। माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई में शनिवार के मुकाबले और अधिक उछाल देखा जाएगा। लव रंजन की इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म को लोग परिवार के साथ देखने आ रहे हैं। दूसरी तरफ 'पठान' ने भी एक बार फिर हुंकार भरी है। शनिवार को इसकी कमाई में एक बार फिर अच्छा खासा इजाफा हुआ है। देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को दोनों फिल्मों में से किस पर दर्शकों का ज्यादा प्यार बरसता है।
Satish Kaushik: सतीश कौशिक के निधन पर दुखी हैं पहलाज निहलानी, बोले- पहले राजू और अब...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed