फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satluj X Review Diljit Dosanjh Satluj Made People Cry Know Users Reaction

Satluj X Review: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ देखकर रो पड़े लोग, जानें फिल्म को लेकर क्या है यूजर्स का रिएक्शन

Sat, 04 Jul 2026 07:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 04 Jul 2026 07:12 PM IST
सार

Satluj X Review: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ आखिरकार रिलीज हो गई है और आते ही लोगों के दिलों को छू गई है। जानिए यूजर्स का इस फिल्म पर क्या रिएक्शन है। 

विज्ञापन
Satluj X Review Diljit Dosanjh Satluj Made People Cry Know Users Reaction
सतलज एक्स रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कई लोग इसे देखकर इमोशनल हो गए और कुछ ने तो साफ कहा कि ये फिल्म ‘मस्ट वॉच’ है।

विज्ञापन

3 साल के इंतजार के बाद हुई रिलीज
ये फिल्म पहले ‘पंजाब 95’ के नाम से जानी जाती थी, लेकिन लंबे समय तक सेंसर की वजह से रिलीज नहीं हो पाई। करीब 3 साल के इंतजार के बाद अब इसे OTT प्लेटफॉर्म पर बिना किसी कट के रिलीज किया गया है।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी और उनके संघर्ष को दिखाया गया है। उन्होंने पंजाब में फर्जी एनकाउंटर और मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Satluj X Review Diljit Dosanjh Satluj Made People Cry Know Users Reaction
सतलज एक्स रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस ने दिया ये रिएक्शन 
सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म को लेकर कई इमोशनल रिव्यू शेयर किए हैं। किसी ने कहा कि फिल्म देखते-देखते उनकी आंखों में आंसू आ गए, तो किसी ने इसे दिल को हिला देने वाली कहानी बताया। कई यूजर्स ने इसे ‘मस्ट वॉच फिल्म’ कहा है।

दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। दर्शकों का कहना है कि उन्होंने अपने किरदार को बहुत ईमानदारी और गहराई के साथ निभाया है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है।

किस ओटीटी पर देखें? 
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कई मुश्किलों का सामना करने के बाद एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' (जिसका नाम पहले 'पंजाब 95' था) ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है, जो 1995 में लापता हो गए थे। खालरा की भूमिका में दिलजीत दोसांझ हैं। 

ये भी पढ़ें- चुपचाप ओटीटी पर रिलीज हुई सेंसर बोर्ड में अटकी दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब 95'; मगर बदल गया टाइटल; जानिए क्या?

Satluj X Review Diljit Dosanjh Satluj Made People Cry Know Users Reaction
सतलज एक्स रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे भी हैं हिस्सा 
इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है। RSVP व मैकगफिन पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बनी 'सतलुज' में अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed