फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   satish-kaushik-replace-om-puri-voice-in-his-last-film-mr-kabaadi

ओम पुरी के अधूरे काम को सतीश कौशिक ने किया पूरा

Sat, 24 Jun 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Sat, 24 Jun 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
satish-kaushik-replace-om-puri-voice-in-his-last-film-mr-kabaadi
सतीश कौशिक

फिल्म अभिनेता ओम पुरी के अचनाक निधन से पूरा बॉलीवुड सकते में आ गया था। वो अपनी एक्स वाइफ सीमा कपूर की फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' में काम कर रहे थे जो अधूरा रह गया। हालांकि फिल्म में उनके सीन तो पूरे हो चुके थे लेकिन वो इसमें वॉइस ओवर भी दे रहे थे जो पूरा ना हो सका।

विज्ञापन


बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब सतीश कौशिक फिल्म में ओम पुरी की जगह आवाज देंगे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, सीमा चाह रही थीं कि कोई ओम पुरी के जैसी आवाज निकाल सके जिससे की वॉइस ओवर पूरा हो जाए लेकिन अंत में उन्होंने पूरा वॉइस ओवर नई आवाज में कराने की सोची। इसके लिए उन्होंने सतीश कौशिक का नाम फाइनल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर की पुष्टि करते हुए सतीश ने बताया, 'ओम पुरी मेरे अच्छे दोस्त थे। हम दोनों ने साथ ही में एक्टर बनने के लिए मेहनत की थी और मैंने उनके करियर को उभरते हुए देखा है। ये फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। सीमा जी मेरी बहन जैसी हैं और मेरे लिए ये सम्मान की बात है कि मुझे ये ऑफर मिला। मैंने डबिंग पूरी कर ली है लेकिन ओम पुरी की आवाज मैच कर पाना कोई आसान काम नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed