फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik Nephew nishant revealed about actor daughter vanshika and wife condition is not good

Satish Kaushik: सतीश कौशिक के भतीजे ने बताई परिवार की हालत, बोले-ठहर गई है उनकी पत्नी और बेटी की लाइफ

Tue, 14 Mar 2023 08:50 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 08:50 AM IST
सार

सतीश कौशिक के भतीजे निशांत ने बताया की उनके जाने के बाद परिवार के सभी लोग बहुत दुखी हैं और यह मानने को तैयार नहीं है कि एक्टर अब इस दुनिया में नही रहे हैं।

विज्ञापन
Satish Kaushik Nephew nishant revealed about actor daughter vanshika and wife condition is not good
satish kaushik - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता और निर्माता सतीश कौशिक का होली के अगले दिन यानी नौ मार्च को निधन हो गया था। सतीश कौशिक होली वाले दिन दिल्ली में सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। अचानक उनकी मौत की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके सभी करीबी दोस्त बेहद दुखी थे। सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया गया, जहां उनके परिवार और दोस्तों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इस बीच उनके भतीजे निशांत ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को लेकर बात की है। 

विज्ञापन

Satish Kaushik Nephew nishant revealed about actor daughter vanshika and wife condition is not good
satish kaushik - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार की जिंदगी ठहर गई है
सतीश कौशिक के भतीजे निशांत ने बताया कि एक्टर के जाने के बाद उनका परिवार बेहद दुखी है। उनके जाने के बाद परिवार के लोगों की जिंदगी रुक गई है। निशांत ने बताया कि उनकी बेटी और पत्नी इस बात को मानने को राजी नहीं है कि एक्टर इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा वंशिका मेहमानों के सामने शांत रहती हैं, हालांकि अकेले होने पर बहुत अलग होती है और असहज महसूस करती है। इन बातों के अलावा भतीजे ने यह भी बताया कि एक्टर की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित की गई हैं। 

Rohit Shetty: चांदी का चम्मच लेकर जन्मे रोहित ने देखे मुफलिसी के दिन, फिर ऐसे पलटी किस्मत और बन गए एक्शन किंग

विज्ञापन
विज्ञापन

Satish Kaushik Nephew nishant revealed about actor daughter vanshika and wife condition is not good
satish kaushik - फोटो : सोशल मीडिया

निशांत ने सतीश कौशिक को बताया शानदार पिता
निशांत ने सतीश कौशिक को लेकर बात करते हुए कहा कि वह एक बहुत शानदार पिता थे। उन्होंने कहा कि वह बेटी के साथ हमेशा खेलते हुए मस्ती करते हुए दिखते थे। वहीं, बीते दिनों सतीश कौशिक के निधन से पहले उनकी बेटी वंशिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ एक तस्वीर साझा की थी। हालांकि एक्टर के जाने के बाद बेटी ने अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। 

The Elephant Whisperers: पांच साल में 450 घंटे हुई शूटिंग, इसके बाद बनी 39 मिनट की डॉक्यूमेंट्री
 

विज्ञापन

Satish Kaushik Nephew nishant revealed about actor daughter vanshika and wife condition is not good
satish kaushik - फोटो : सोशल मीडिया

किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग हो गई थी पूरी
आपको बता दें कि एक्टर की अंतिम यात्रा के दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इसमें शामिल हुए थे। इस दौरान उनके सबसे खास दोस्त अनुपम खेर, सलमान खान, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी, जैसे तमाम कलाकार शामिल थे। दिवंगत एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की थी। 

Natu Natu: 4.35 मिनट के गाने को लिखने में लगे 19 महीने, बीस दिन में हुआ फिल्मांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed