‘सरके चुनर तेरी’ गाने की सिंगर ने मांगी माफी, गाने के संशोधित वर्जन को लेकर दी ये जानकारी; बोलीं- हमारा मकसद…
Singer Mangli Apology: ‘सरके चुनर तेरी’ गाने की गायिका मंगली ने गाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच माफी मांगी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा और गाने के नए वर्जन को लेकर दी क्या अपडेट…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर विवाद मचा हुआ है। गाने के बोल और डांस स्टेप्स को लोगों ने आपत्तिजनक पाया, जिसके बाद इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। आखिरकार सरकार ने गाने पर एक्शन लेते हुए इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया। अब गाने के कन्नड़ वर्जन 'सरसे निन्ना सेरागा सरसे' की सिंगर मंगली, जिन्होंने हिंदी वर्जन भी गाया है, उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों से माफी मांगते हुए सिंगर ने जल्द ही गाने के संशोधित वर्जन के रिलीज होने की बात कही।
मंगली बोलीं- किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं
मंगली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लोगों से ‘सरके चुनर तेरी’ गाने को लेकर उठे विवाद पर माफी मांगी। मंगली ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए, गीत को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।
विज्ञापन विज्ञापन
अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं आप सभी से तहे दिल से माफी मांगती हूं। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और हमें इस चूक का गहरा अफसोस है। गीत के सही बोल अब अपडेट कर दिए गए हैं। गाने का संशोधित वर्जन जल्द ही जारी किया जाएगा। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि ऐसी स्थिति दोबारा नहीं आएगी।’
मंगली ने कमेंट किए बंद किए
अपनी पोस्ट में गायिका ने फिल्म के मेकर्स और म्यूजिक डायरेक्टर अर्जुन जन्या का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपके प्रति मेरे मन में सम्मान है। मंगली ने नोट पोस्ट करते समय अपने कमेंट बंद कर दिए थे। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि मंगली एक मशहूर लोक गायिका हैं, जो तेलुगु राज्यों में बंजार समुदाय को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अला वैकुंठपुरमुलू और हरि हारा वीरा मल्लु जैसी कई तेलुगु फिल्मों के लिए गीत गाए हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः अपना ही गाना डिलीट होने पर नोरा ने कहा थैंक्स? बोलीं- ‘पता था चरित्र पर सवाल उठेंगे’; बताया किसे खोने का है गम
इससे पहले नोरा फतेही ने भी गाने को लेकर एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने पूरे विवाद से खुद को अलग करते हुए स्पष्ट किया था कि उन्होंने गाने की शूटिंग तीन साल पहले कन्नड़ वर्जन के लिए की थी। हिंदी वर्जन के लिए उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
वहीं इसके अलावा भी गाने को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। फिलहाल अब गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब समेत सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है।