फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan celebrates World Environment Day with a hilarious poem, See VIRAL Video

पर्यावरण दिवस: सारा अली खान ने साझा की मजेदार कविता, देखें थ्रोबैक वीडियो

Sat, 05 Jun 2021 07:49 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 05 Jun 2021 07:49 PM IST
सार

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सारा अली खान का नया अंदाज देखने को मिला है। सारा ने एक मजेदार कविता साझा की है। बता दें कि यह एक थ्रोबैक वीडियो है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वाररल हो रही है। 

विज्ञापन
Sara Ali Khan celebrates World Environment Day with a hilarious poem, See VIRAL Video
सारा अली खान - फोटो : Instagram

विस्तार

आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। वहीं इस खास दिन पर मनोरंजन जगत के तमाम चर्चित चेहरों ने पर्यावरण दिवस पर अपने आसपास की प्रकृति की हिफाजत करने की अपील की थी। भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, अजय देवगन समेत कई सितारों ने पर्यावरण के प्रति चिंता जाहिर की थी। इसी चिंता के बीच अभिनेत्री सारा अली खान ने एक मजेदार वीडियो साझा की है और पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सारा की यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है और लोग जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन


सारा का इंस्टाग्राम पोस्ट - 
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सारा ने यह मजेदार थ्रोबैक वीडियो साझा की है। इसके साथ ही सारा ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है, 'नमस्ते दर्शकों, विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। हम जिस हवा में सांस लेते हैं, जो पानी पीते हैं, जिस भूमि पर हम रहते हैं और जिस जीवन का नेतृत्व करते हैं, उसके लिए प्रकृति माता का धन्यवाद।' सारा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


देखें सारा का पोस्ट -

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा ने मजेदार अंदाज एक कविता भी सुनाई है। जिसके शब्द कुछ इस प्रकार हैं, 'जैसा कि आप सुन सकते हैं पानी की ध्वनि, इट इज ब्यूटीफुल ओह सो सनी, द एअय इज लवली स्वीट ऐज हनी, प्लीज शेयर इफ यू थिंक आई एम फनी।' सारा की यह कविता लोगों को बहुत पसंद आ रही है और सभी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि सारा बहुत क्यूट और फनी लग रही हैं। 

Sara Ali Khan celebrates World Environment Day with a hilarious poem, See VIRAL Video
सारा अली खान - फोटो : instagram

बात सारा के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सारा फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। वहीं सारा की तीसरी फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल थी। इसके साथ ही सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन में भी दिखी थीं। अब वह जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed