Sapna Choudhary: सलवार-सूट छोड़ सपना चौधरी ने पहनी स्कर्ट, डांसर ने ग्लैमरस अंदाज से लूट ली महफिल
हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी का ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में सपना टॉप और स्कर्ट पहने काफी हसीन लग रही हैं
विस्तार
हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी ग्लैमरस डांसर बन गई हैं। सपना बेशक बिकिनी या कोई और बोल्ड कपड़े नहीं पहनती हैं लेकिन वह अपने वेस्टर्न लुक से ही इंटरनेट पर आग लगाने का काम करती हैं। सपना ने कई बार अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की हैं, जिसमें वह कहर ढाती हैं। लेकिन सपना चौधरी के नए लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है। डांसर की नई तस्वीर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
बता दें कि सपना चौधरी अपने नए म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल के साथ नजर आएंगी। दोनों के नए गाने का नाम 'मटक मटक' है, जिसका पोस्टर रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी खुद खेसारी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से दी। सामने आए पोस्टर में दोनों देसी अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर के साथ उन्होंने सपना चौधरी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तो तैयार हो जाइए मटकने के लिए।' गाने के पोस्टर में दोनों देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस भी दोनों को एक साथ देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'खेसारी भइया इस गाने का बेसब्री से इंतजार है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जय हो भइया हम तैयार बैठे हैं।' इसके अलावा ज्यादातर लोग इस पोस्ट पर हार्ट और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं।