फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sapna Choudhary dance on her upcoming Song Kaamini at a wedding, video goes viral

Sapna Choudhary: ‘कामिनी’ बन लोगों का दिल चुराने आ रही हैं सपना, रिलीज से पहले ही किया गाने पर जबरदस्त डांस

Thu, 21 Jul 2022 10:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 21 Jul 2022 10:06 PM IST
सार

सपना चौधरी का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। गाने की रिलीज से पहले ही सपना का जबरदस्त डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Sapna Choudhary dance on her upcoming Song Kaamini at a wedding, video goes viral
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

विस्तार

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी अपने देसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सपना चौधरी के गाने और ठुमकों के फैंस दीवाने हैं। सपना के वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। ऐसे में फैंस को उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। जल्द ही सपना चौधरी अपना नया गाना 'कामिनी' लेकर आ रही हैं, जिसका मोशन पोस्ट शेयर कर उन्होंने रिलीज की तारीख का एलान किया है। वहीं, अब सपना का उनके नए गाने पर रिलीज से पहले ही डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इस दिन आएगा गाना
दरअसल, सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर शेयर कर गाने की रिलीज डेट बताई थी। सपना ने लिखा, 'आ रही है कामिनी चुराने आप सभी का दिल, 25 जुलाई को 10 बजे।' इस गाने को मीनाक्षी पांचाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, आमीन बरोदी ने इसके बोल लिखे हैं। गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में किया लाइव परफॉर्म
सपना चौधरी के इस गाने को रिलीज से पहले ही यूट्यूब पर डाल दिया गया। यह गाने का ऑफिशियल वीडियो नहीं हैं, लेकिन इसमें सपना जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। सपना किसी शादी समारोह में अपने रिलीज होने वाले गाने पर लाइव परफॉर्मेंस दे रही हैं। गाने को सुनने के बाद फैंस इसकी और सपना के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वह इसके बेसब्री से रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। बता दें कि गाने 25 जुलाई को वीवाईआरएल हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed