Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने अपनी स्पेशल फिल्म की दिखाईं कुछ झलकियां, तस्वीरें साझा कर लिखी यह बात
सान्य मलायाल फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन के हिंदी रीमेक में नजर आने वाली हैं। फिल्म के व्रैप अप की इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, इसमें उनके साथ हरमन बावेजा नजर आ रहे हैं।
विस्तार
सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी में लगी हुई हैं। दंगल गर्ल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी स्पेशल फिल्म के व्रैप अप सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सान्या के साथ हरमन बावेजा और आरती कादव नजर आ रही हैं।
तस्वीरें साझा कर सान्या ने लिखी यह बात
सान्य ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-एक स्पेशल फिल्म का व्रैप अप, कांट वेट फॉर यू ऑल टू वॉच इन। एक्ट्रेस मलायाल फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन के हिंदी रीमेक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को हरमन बवेजा ने प्रोड्यूस किया है।
रॉयल अंदाज में दिखीं हुमा कुरैशी
ओरिजनल फिल्म में सूरज वेंजरअमूडू और निमिषा सजयन आए थे नजर
ओरिजनल फिल्म में नवविवाहित महिला की कहानी को दिखाया गया है कि वह शादी के बाद किस तरह से एक अच्छी पत्नी बनने की कोशिश करती है और इसलिए उसका पति और ससुराल वालों को इस चीज की उम्मीद करते हैं। इस फिल्म में सूरज वेंजरअमूडू और निमिषा सजयन हैं।
Yuva Teaser: सिनेमा की दुनिया में कदम रखने को तैयार पुनीत राजकुमार के भतीजे, जारी हुआ डेब्यू फिल्म का टीजर
मेघना गुलजार की फिल्म शाम बहादुर में नजर आएंगी सान्या
वहीं, सान्य बीते दिनों राजकुमार राव के साथ फिल्म हिट-द फर्स्ट केस में नजर आईं थी। हालांकि फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में पूरी तरह से फेल रही थी। सान्या की अगली कॉमेडी फिल्म कटहल है जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली है। इन फिल्मों के अलावा सान्या मेघना गुलजार की फिल्म शाम बहादुर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और फातिमा सना शेख भी दिखाई देंगी। फातीमा के साथ सान्य फिल्म दंगल में काम कर चुकी हैं।
Tony Kakkar: बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही ये हसीना बनी नेहा कक्कड़ की भाभी, भाई टोनी कक्कड़ ने गुपचुप रचाई शादी!