फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanya Malhotra dance on song Jalebi Bai wearing maroon saree video goes viral on Social Media

Sanya Malhotra: जब सान्या मल्होत्रा ने किया 'जलेबी बाई' गाने पर डांस, मेहरून साड़ी पहन लगाए जोरदार ठुमके

Sun, 23 Feb 2025 05:47 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 23 Feb 2025 05:47 PM IST
सार

सान्या मल्होत्रा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो में वे जलेबी बाई गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Sanya Malhotra dance on song Jalebi Bai wearing maroon saree video goes viral on Social Media
सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म मिसेज के कारण सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपने भाई की शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। सान्या ने अब जलेबी बाई गाने पर डांस करते हुए वीडियो भी साझा किया है, वीडियो में सान्या के डांस मूव्स काफी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जलेबी बाई गाने पर किया डांस
सान्या मल्होत्रा ने इस वीडियो में बरगंडी कलर की साड़ी पहन रखी है। वे इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह इस गाने में पूरे स्वैग और स्टाइल में डांस करती दिखाई दे रही हैं। सान्या मल्होत्रा के डांस को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। सान्या के इस डांस को देखने के बाद फैंस उनकी बहुत तारीफ भी कर रहे है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने की सान्या के डांस की तारीफ
सान्या की तारीफ में फैंस ने कई सारे कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, "वह कमाल की डांसर हैं।" जबकि दूसरे ने लिखा, "आने वाली सुपरस्टार सान्या मल्होत्रा। दंगल के बाद से ही उनकी फैन हूं।" एक यूजर ने कहा, "वह एक बेहतरीन डांसर हैं, एक दिन उन्हें ऋतिक के साथ डांस करते देखना मेरा सपना है।"

यह खबर भी पढ़ें- Honey Singh: यूपी-बिहार में छाए हनी सिंह, 24 घंटे में नया गाना हुआ ट्रेंड , फैंस बोले- भोजपुरी सिंगरों में डर…
विज्ञापन

मिसेज फिल्म को लेकर चर्चा में सान्या
मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मिसेज’ को सोशल मीडिया पर बहुत तारीफें मिल रही हैं। यह फिल्म एक नवविवाहित महिला रिचा के बारे में है, जो एक डांसर है। यह महिला घर में आने के बाद आने वाली चुनौतियों से निपटती है, जिसमें पितृसत्तात्मक एंगल डाला गया है। इसे लेकर महिलाओं और पुरुषों की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिस कारण इस समय फिल्म विचारों को लेकर विवादों में फंसी नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed