फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Honey Singh new song maniac trending on youtube at first position up and bihar fans praised him

Honey Singh: यूपी-बिहार में छाए हनी सिंह, 24 घंटे में नया गाना हुआ ट्रेंड , फैंस बोले- भोजपुरी सिंगरों में डर…

Sun, 23 Feb 2025 05:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 05:04 PM IST
सार

Honey Singh:  हनी सिंह के नए गाने ‘मैनियक’ ने तहलका मचा रखा है। उनका यह गाना रिलीज होने के 24 घंटे में ही यूट्यूब पर एक नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में हनी ने भोजपुरी का भी तड़का लगाया है। उन्हें यूपी और बिहार के लोगों से काफी प्रशंसा मिल रही है। 

विज्ञापन
Honey Singh new song maniac trending on youtube at first position up and bihar fans praised him
मैनियक सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘मैनियक’ 22 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। हनी सिंह का यह गाना रिलीज के 24 घंटे में ही यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड होने लगा और इसने 1.6 करोड़ व्यूज हासिल किए। इस गाने में भोजपुरी का भी तड़का है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच हनी सिंह ने हाल ही में अपने 'मिलियनेयर इंडिया टूर' का आगाज किया है। यह टूर अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत उन्होंने सबसे पहले कॉन्सर्ट मुंबई में किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Honey Singh new song maniac trending on youtube at first position up and bihar fans praised him
मैनियक सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब

भोजपुरी के तड़के साथ पेश हुआ हनी सिंह का नया सॉन्ग
हनी सिंह के इस गाने में भोजपुरी के तड़के ने इसे और भी स्पेशल बना दिया। इस गीत को हनी सिंह ने आवाज दी है और इसके बोल लिओ ग्रेवाल ने दिए हैं। गाने के भोजपुरी बोल अर्जुन अजनबी ने लिखे हैं और रागिनी विश्वकर्मा ने इसे आवाज दी है। वीडियो में हनी सिंह का साथ ईशा गुप्ता ने दिया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Triptii Dimri Birthday: 'लैला मजनू' के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थीं तृप्ति डिमरी, 20 मिनट के रोल ने बदली किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

Honey Singh new song maniac trending on youtube at first position up and bihar fans praised him
मैनियक सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब

भोजपुरी को लेकर यूजर्स ने की तारीफ
हनी सिंह के इस गाने में भोजपुरी को जोड़ने को लेकर यूजर्स ने जमकर उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने यूट्यूब पर ही कमेंट करते हुए भोजपुरी में लिखा, “गर्दा उड़ा देहल् भाई।” एक अन्य ने लिखा, “भोजपुरी और पंजाबी पागल कर देने वाला कोलैब है।” एक और यूजर ने लिखा, “पूरे बिहार और यूपी की ओर से आप को दिल से धन्यवाद हनी पाजी।” इसी तरह लोगों ने हनी सिंह की लोगों ने खूब तारीफ की है। देखें कमेंट्स: 





 

विज्ञापन

Honey Singh new song maniac trending on youtube at first position up and bihar fans praised him
मैनियक सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब

लखनऊ में करेंगे टूर
मौजूदा समय में हनी सिंह का 'मिलियनेयर इंडिया टूर' चल रहा है। हाल ही में मुंबई में उन्होंने अपना कॉन्सर्ट किया। इस दौरान हनी सिंह ने रैपर बादशाह पर निशाना साधा। हनी सिंह अपने इस टूर के तहत 10 शहरों में परफॉर्म करेंगे। 28 फरवरी को लखनऊ में भी उनका कॉन्सर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed