{"_id":"5bdaa26cbdec22694d431f4a","slug":"sanjay-dutt-after-hindi-cinema-ready-to-produce-marathi-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी फिल्मों के बाद मराठी प्रोड्यूसर बने संजय दत्त, फिल्म का नाम अभी तय नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदी फिल्मों के बाद मराठी प्रोड्यूसर बने संजय दत्त, फिल्म का नाम अभी तय नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में अपनी नई पारी को हिट बनाने की कोशिश में लगे संजय दत्त ने हिंदी के बाद अब मराठी फिल्में प्रोड्यूस करने का फैसला कर लिया है। कुछ महीनों पहले उन्होंने अपने बैनर संजय दत्त प्रोडक्शंस तले एक हिंदी फिल्म की शूटिंग की और अब मंगलवार को मराठी फिल्म शुरू की।
विज्ञापन
इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है परंतु संजय ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए कहा कि यह फिल्म रजत गुप्ता डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में दीपक डोबरियाल नंदिता धुरी और अभिजीत खंडकेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
बीते कुछ वर्षों में बॉलीवुड के कई सितारों ने मराठी में फिल्म निर्माण शुरू किया। इनमें रितेश देशमुख की बालक पालक लय भारी, प्रियंका चोपड़ा की वेंटिलेटर, अक्षय कुमार की 72 मील: एक प्रवास और अजय देवगन की विटी डांडूद्ध शामिल हैं।
विज्ञापन