फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samyuktha Hegde tested covid 19 positive share post on Instagram

कोरोना: संक्रमित हुईं अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े, सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

Fri, 21 May 2021 09:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 21 May 2021 09:57 AM IST
सार

  • दक्षिण भारतीय अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े हुईं कोरोना संक्रमित
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी
  • कुछ दिनों पहले माता पिता के संक्रमित होने की खबर आई थी सामने

विज्ञापन
Samyuktha Hegde tested covid 19 positive share post on Instagram
संयुक्ता हेगड़े - फोटो : Instagram

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। आम से लेकर खास तक सभी इस वायरस की चपेट में आ जा रहे हैं। हाल ही में कन्नड़ और तमिल फिल्म की अभिनेत्री संयुक्ता हेगड़े भी कोरोना संक्रमित हो गईं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करके दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने माता पिता के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी साझा की। संयुक्ता के इस पोस्ट पर लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए संयुक्ता ने लिखा, 'हैलो दोस्तों, उम्मीद है कि आप लोग अच्छे होंगे। मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं डॉक्टर के बताए सभी दिशा निर्देशों और कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं। अपना ध्यान रखें और पॉजिटिव रहें जिससे आपका टेस्ट निगेटिव हो'।
विज्ञापन






अभिनेत्री ने आगे पोस्ट में लिखा, 'मेरे माता पिता जो पिछले महीने कोरोना संक्रमित हो गए थे वो अब धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं। मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं कि मैं तब कोरोना संक्रमित हुई जब वो अपने अच्छे स्वास्थ्य की ओर लौट रहे हैं। इन दिनों रिकवरी की खबरें सचमुच अच्छी खबरें हैं। उम्मीद है कि जमीन पर वास्तविक बदलाव होगा और मुझे खुशी है कि लोगों को वो स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है जिसकी उन्हें जरूरत है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों मनोरंजन जगत के सितारे आए दिन कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। बहुत से सेलेब्स ने हाल ही में खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। वहीं बहुत से सेलेब्स ऐसे हैं जो अब धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं तो ऐसे सेलेब्स भी मौजूद हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब फैंस भी जल्द से जल्द संयुक्ता के कोरोना निगेटिव होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेत्री के करियर की बात करें तो वो एमटीवी को रियलिटी शो रोडिज नजर आ चुकी हैं। साथ ही कन्नड़ 'बिग बॉस 4' का भी वो हिस्सा रह चुकी हैं। वो आखिरी बार फिल्म 'पपी' में नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed