Khesari Lal Yadav: जन्मदिन पर खेसारी ने दिया फैंस को तोहफा, 'चांदी के कटोरे' गाना रिलीज, धड़ाधड़ मिल रहे व्यूज
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने आज शनिवार को फैंस को तोहफा दिया है। उनका गाना 'चांदी के कटोरे' रिलीज हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता खेसारी लाल यादव आज 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने चाहने वालों को खास तोहफा दिया है। एक्टर का गाना 'चांदी के कटोरे' रिलीज हुआ है। गाने में खेसारी के साथ अभिनेत्री और मॉडल अंकिता दवे नजर आई हैं। गाने पर व्यूज की बरसात हो रही है।
यह खबर भी पढ़ें:
Dipika Kakar: दीपिका को फराह खान ने क्यों कहा- ‘रोना नहीं?’, हिना खान ने भी अभिनेत्री को लेकर कही बड़ी बात
गाने को मिले इतने व्यूज
खेसारी लाल यादव का यह गाना आज उनके जन्मदिन पर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज हुआ है। इसे खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। गाने में खेसारी के साथ अंकिता दवे नजर आई हैं। रिलीज के चंद घंटों में ही गाने को पौने चार लाख व्यूज मिल गए हैं।
फैंस से मिली खूब तारीफ
खेसारी लाल यादव को इस गाने पर खूब तारीफ मिल रही है। फैंस उन्हें जन्मदिन की जमकर बधाई दे रहे हैं। साथ ही इस गाने पर भी सकारात्मक कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हिट मशीन का जबर्दस्त गाना'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री के बेताज बादशाह हैं खेसारी लाल'।
यह खबर भी पढ़ें:
Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' में शामिल हुए जिशु सेनगुप्ता, जन्मदिन पर निर्माताओं ने किया एलान
'रिश्ते' में नजर आएंगे खेसारी
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन कहे जाते हैं। एक्टर शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। खेसारी लाल यादव ने साल 2012 में आई फिल्म 'सपूत' से डेब्यू किया था। उन्हें पहचान साल 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से मिली थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'रिश्ते' है।
यह खबर भी पढ़ें:
Dino Morea: अचानक ऑफर मिलने बंद होने पर डिनो मोरिया को सताने लगा था ये डर, सपोर्टिंग रोल करने की वजह भी बताई