फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samay Raina talks about indias got latent Ranveer Allahbadia row says I am very worried thanks fans to support

Samay Raina: 'मैं बहुत परेशान हूं...', 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद को लेकर बोले समय रैना, फैंस को कहा शुक्रिया

Wed, 26 Feb 2025 05:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Feb 2025 05:44 PM IST
सार

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना ने अपने कनाडा शो के दौरान कहा कि वह इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बीच काफी परेशान थे। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की अनुचित टिप्पणी के बाद हंगामा मचने के बाद उनका शो विवादों में घिर गया था।
 

विज्ञापन
Samay Raina talks about indias got latent Ranveer Allahbadia row says I am very worried thanks fans to support
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कॉमेडियन समय रैना यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो पर की गई टिप्पणी के बाद भारी आलोचनाओं के कारण मुश्किल में फंस गए हैं। फिलहाल समय रैना अनफिल्टर्ड टूर के लिए कनाडा का दौरा कर रहे हैं। शो के दौरान उन्होंने बताया कि वे चिंतित थे और परेशान थे। उन्होंने अपने इस विवाद के बारे में बात की और फैंस को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

समय रैना का वीडियो वायरल
समय रैना ने अपने शो के अंत में कहा, 'जाने से पहले, एक-दो बातें करना चाहता हूं। पहली बात तो आज रात आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बात ये है जो मुझे तुमसे कहनी है भाई कि मैं इस समय बहुत परेशान हूं।' शो में मौजूद उनके प्रशंसकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। समय रैना ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनका समर्थन जारी है।


IGL Row: फोन बंद करके गायब हुए रणवीर इलाहाबादिया, ढूंढ नहीं पा रही पुलिस; समय रैना को दिया 10 मार्च तक का वक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के इंडियाज गॉट लैटेंट शो में भाग लिया और एक प्रतियोगी से बातचीत के दौरान उनके माता-पिता के यौन संबंधों को लेकर अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद के बढ़ने के बाद रणवीर और समय के साथ शो में मौजूद और अन्य जजों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए। रणवीर ने इस मामले में माफी भी मांगी। वहीं, समय ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी वीडियो यूट्यूब से हटा लिए।
Ranveer Allahbadia: 'मेरी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर पहुंचे लोग, डर लग रहा है'; इलाहाबादिया का इंस्टा पोस्ट

विज्ञापन

साइबर अधिकारियों के सामने पेश हुए रणवीर
हाल ही में यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया महाराष्ट्र साइबर अधिकारियों के सामने पेश हुए और उनसे दो घंटे तक पूछताछ की गई। मामले के सिलसिले में पुलिस ने समय रैना को भी तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर की टिप्पणियों की आलोचना की है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
Fact Check: यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया और समय रैना का भाजपा से संबंध बताते हुए एआई तस्वीर वायरल, पढ़ें पड़ताल 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed