{"_id":"5ed1e360-405d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"salman-repeat-tere-naam-hairstyle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से 'तेरे नाम' हेयर स्टाइल में नजर आयेंगे सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर से 'तेरे नाम' हेयर स्टाइल में नजर आयेंगे सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Dec 2012 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म 'तेरे नाम' ने वर्ष 2003 में सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में न केवल दर्शकों ने सलमान की एक्टिंग काफी पसंद की थी, बल्कि सलमान खान का खास हेयर स्टाइल काफी लोकप्रिय हो गया था। यहां तक कि आज भी यह हेयर स्टाइल छोटे शहरों की शान है।
विज्ञापन
अपनी इसी लोकप्रियता को देखते हुए सलमान ने फिर से तय किया है कि वे एक बार फिर से उसी लुक में नजर आयेंगे। वे अपने भाई सोहेल खान की एक फिल्म में तेरा नाम वाले लुक में दिखेंगे। इस फिल्म का नाम 'राधे' रखा गया है। मालूम हो कि 'तेरे नाम' फिल्म में सलमान के करेक्टर का नाम राधे था। इस फिल्म में सलमान फिर से लंबे बालों में नजर आयेंगे।
विज्ञापन
हालांकि फिलहाल सलमान सोहेल खान की फिल्म 'शेर खान' में काम करने जा रहे हैं, लेकिन 'राधे' के प्रोजेक्ट को लेकर भी वह काफी उत्साहित हैं और उन्होंने सोहेल से कहा है कि वे इस प्रोजेक्ट पर भी साथ साथ काम करना शरू कर दे। सलमान ने कहा है कि वह सोहेल के 'शेर खान' के बाद एक और फिल्म में काम करने जा रहे हैं। फिलवक्त सोहेल दुबई से लौट आये हैं।
विज्ञापन
वे दुबई में अपनी फिल्म 'शेर खान' के 3डी तकनीक से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण चीजें व तकनीक सीखने गये थे। सलमान अगले साल से फिल्म 'शेर खान' की शूटिंग शुरू करेंगे। वैसे ट्रेड पंडितों का मानना है कि सलमान जिस तरह तेरे नाम से घर घर की पहचान बन गये थे। हो सकता है कि अगर वह राधे में फिर से वही अंदाज लायें तो वे फिर से दर्शकों के और चहेते बन जायेंगे।