फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Team Issues Official Statement On Alleged Cheating Complaint

सफाई: 'हमने किसी के साथ नहीं की बेईमानी' धोखाधड़ी के आरोप पर सलमान खान की टीम का बयान

Sat, 10 Jul 2021 07:26 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Jul 2021 07:26 AM IST
सार

  • सलमान खान पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों पर टीम ने जारी किया बयान।
  • सलमान खान, अलवीरा खान और उनकी कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' था आरोप।
  • चंडीगढ़ के व्यापारी ने दर्ज करवाई थी शिकायत।

विज्ञापन
Salman Khan Team Issues Official Statement On Alleged Cheating Complaint
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान उनकी बहन अलवीरा खान, कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' और छह अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब इस पूरे मामले पर सलमान खान की टीम ने बयान जारी करते हुए सफाई दी है। इसमें कहा है कि इस मामले से सलमान खान का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'दिसंबर 2015 में बींग ह्यूमन सलमान खान फाउंडेशन ने स्टाइल कोशंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड को ज्वेलरी वर्टिकल का ग्लोबल लाइसेंसी नियुक्त कियाl बीइंग ह्यूमन के अंतर्गत यही कंपनी मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स देख रही थीl इसी कंपनी ने अरुण गुप्ता की मॉडर्न ज्वैलर्स के साथ 2018 में एमओयू साइन किया थाl इस कंपनी का बींग ह्यूमन द सलमान खान फाउंडेशन से कोई करार नहीं है।'
विज्ञापन


आगे कहा गया, 'इस पूरे मामले से सलमान खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री या अन्य लोगों का कोई लेना देना नहीं हैl सलमान खान बिंग बीइंग ह्यूमन के मालिक हैं और वह बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के ट्रस्टी नहीं हैl हमने मामले में लिखित स्पष्टीकरण दे दिया हैl मामला अभी न्याय संगत हैl इसके चलते हैं हम अभी और कुछ नहीं कह पाएंगेl'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
शिकायत में व्यापारी अरुण गुप्ता ने बताया कि सलमान के कहने पर उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी एरिया में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 'बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी' का शोरूम खोला था। शोरूम खुलवाने के लिए स्टाइल क्विंटेट ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड से एक अग्रीमेंट भी किया। इन सभी ने शोरूम तो खुलवा लिया लेकिन किसी तरह की भी मदद नहीं की। बीइंग ह्यूमन की ज्वैलरी जिस स्टोर से उन्हें देने के लिए कहा गया था, वह बंद पड़ा है। इस कारण उन्हें सामान भी नहीं मिल रहा है।

शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता का दावा है, 'शोरूम खोलने के बाद हमें कोई मौका नहीं मिलाl हमें सलमान खान से मिलने के लिए बुलाया गया थाl मैं उनसे मिला था और उन्होंने मुझे वादा किया थाl अब डेढ़ वर्ष बीत गए हैंl मुझे कुछ नहीं मिला हैl सलमान मेरे पत्रों का जवाब भी नहीं देतेl' 


बता दें, 'बीइंग ह्यूमन' सलमान की चैरिटी फाउंडेशन का नाम है। यह फाउंडेशन लोगों से डोनेशन लेने के बजाय बीइंग ह्यूमन के कपड़े ऑनलाइन और स्टोर पर बेचकर पैसे इकट्ठे करता है। सलमान खान भी अक्सर बीइंग ह्यूमन के ही कपड़ों में दिखाई देते हैं। यहां तक कि वह अपने दोस्तों और करीबियों को भी बीइंग ह्यूमन के कपड़े ही गिफ्ट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed