फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Ticket Booking Update Gaiety Is Filling in Fast Mode

KKBKKJ Advance Booking: सलमान खान की फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस, 'गेयटी' के सभी शोज लगभग फुल

Mon, 17 Apr 2023 02:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 17 Apr 2023 02:11 PM IST
सार

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर फैंस में भारी उत्साह है। इसका असर एडवांस टिकट बुकिंग में भी साफ देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Salman Khan Starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Ticket Booking Update Gaiety Is Filling in Fast Mode
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह मूवी ईद के शुभ अवसर पर रिलीज होने वाली है। वहीं, इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसे देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। मूवी के गानों और ट्रेलर ने फैंस का बज हाई किया हुआ है, जिसके बाद लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 

विज्ञापन

'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू

फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस टिकट बुकिंग आज से शुरू हो गई है। हालांकि, बुकिंग बहुत सीमित स्थानों पर कल शाम से शुरू हुई और यहां तक कि मुंबई के फेमस सिंगल-स्क्रीन थिएटर गेयटी को भी रात को इस सूची में जोड़ा गया। आश्चर्यजनक रूप से, केवल एक घंटे के अंदर ही फिल्म की टिकट शनिवार और रविवार के शो के लिए तेजी से बुक होने लगी। 

विज्ञापन


Chiyaan Vikram: बर्थडे पर विक्रम का फैंस को तोहफा, 'थंगलान' का फर्स्ट लुक किया जारी, वीडियो उड़ा देगा आपके होश

विज्ञापन
विज्ञापन

'गेयटी' में फिल्म के शोज लगभग फुल

फिल्म की टिकट बुकिंग का ही नतीजा है कि सिंगल-स्क्रीन थिएटर 'गेयटी' में 'किसी का भाई किसी की जान' के चार में से 3 शो लगभग फुल हो गए हैं। इस तरह एडवांस टिकट बुकिंग की झलक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी। वीकएंड के लिए भाईजान की फिल्म की बुकिंग सबसे ज्यादा की जा रही है। 


KKBKKJ: 'बॉलीवुड में मेरा डेब्यू देरी से हुआ...', भाईजान संग काम करने को लेकर जगपति बाबू ने दिया यह बयान

टिकट रेट स्ट्रेटेजी से मिलेगा फायदा 

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की टिकट का मूल्य साधारण रखा गया है, जिससे दर्शक इसे देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में पहुंचेंगे। जैसा कि आपने देखा कि अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की ब्लॉकबस्टर टिकट मूल्य निर्धारण की रणनीति ने एक बड़े समय के लिए उलटा असर डाला। महंगी टिकट की वजह से दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed