फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Speaks Up On Ranbir Kapoor’s Failure

रणबीर कपूर के बारे में ऐसा सोचते हैं सलमान खान

Wed, 29 Jul 2015 01:13 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Speaks Up On Ranbir Kapoor’s Failure

रणबीर कपूर की फिल्में हाल-फिलहाल में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। उनकी पिछली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के सुपरफ्लॉप होने बाद तो रणबीर कपूर हर किसी के निशाने पर हैं। रणबीर के करियर को लेकर भी कई तरह की बाते की जा रही हैं।

विज्ञापन


सलमान खान ने हिचकोले ले रहे रणबीर के करियर पर अपनी राय जाहिर की है। सलमान का कहना है कि रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्मों पर भले ही आज कई तरह के सवाल किए जा रहे हों लेकिन इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि रणबीर बॉलीवुड के एक उम्दा एक्टर हैं।
विज्ञापन


सलमान का कहना हे कि रणबीर ने फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। वहीं सलमान का ये भी मानना है कि अभी रणबीर का करियर काफी लंबा चलेगा।

'हर एक्टर बुरे दौर से गुजरता है, मैं भी गुजरा हूं'

Salman Khan Speaks Up On Ranbir Kapoor’s Failure

रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच कोई खास रिश्ता नहीं है दोनो में 'ना दुश्मन ना दोस्त' का रिश्ता कह सकते हैं। लेकिन रणबीर के इस खराब दौर में सलमान ने उनको वाकई राहत दी है। सलमान के बोल जरुर रणबीर का हौंसला बढ़ाएंगे।

सलमान ने रणबीर को शानदार एक्टर बताया और साथ ही कहा कि हर एक्टर बुरे दौर से गुजरता है, मैं खुद भी गुजर चुका हूं। किसी भी एक्टर की कोई भी फिल्म यदि फ्लॉप होती है तो उसको बहुत लंबा नहीं खींचना चाहिए। फ्लॉप फिल्म से एक्टर की पहचान नहीं बनानी चाहिए।

सलमान ने कहा कि अगर एक हिट आपको इंडस्ट्री में हमेशा रोक नहीं सकती तो एक फलॉप से कैसे फैसला हो सकता है। हाल ही में रणबीर कपूर की बहन करीना ने भी कहा था कि रणबीर के करियर को लेकर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए।

रणबीर के लिए हवन करा रही हैं कैटरीना

Salman Khan Speaks Up On Ranbir Kapoor’s Failure

फ्लॉप फिल्मों की वजह से केवल रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर कैटरीना कैफ भी चिंतित है। हाल ही में प्राग्वे से छुट्टियां मना कर लौटने के बाद कैटरीना ने घर में पंडित को बुला कर पूजन-हवन कराया। उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद रणबीर को करिअर में नाकामियां नहीं देखनी पड़ेंगी।

कहा जा रहा है कि कैटरीना नए घर को भाग्यशाली नहीं मान रहीं हैं, इसीलिए बीते रविवार को कैटरीना ने अपने नए घर पर एक पंडित को बुलवा कर शुद्धि पूजा करवाई ताकि यह घर रणबीर के करिअर को ऊंचाई पर ले जाए।

बीते हफ्ते ही कैटरीना और रणबीर प्राग्वे से छुट्टियां मना कर लौटे थे। सूत्रों का कहना है कि वहां से आने के बाद रविवार को कैटरीना ने घर पर एक पंडित को बुलवा कर पूजा कराई, हवन कराया। इससे पहले कैटरीना वास्तु के हिसाब से अपने घर का इंटीरियर करा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed