फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Says 'Tubelight' Ticket Price Won't Go Down Like 'Jai Ho'

'ट्यूबलाइट' के टिकट प्राइस को लेकर सलमान का बड़ा खुलासा

Thu, 08 Jun 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 08 Jun 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Says 'Tubelight' Ticket Price Won't Go Down Like 'Jai Ho'
सलमान खान
सलमान खान ने अपनी फिल्म 'जय हो' से सबक लेते हुए कहा है कि वो 'ट्यूबलाइट' की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। सलमान ने साफ कर दिया है कि टिकट के प्राइस वही रहेंगे जितना बाकी फिल्मों के होते हैं।
विज्ञापन


सलमान ने 'जय हो' की रिलीज से पहले अपने फैंस को कम टिकट प्राइस की सौगात दी थी। इसके टिकट बाकी फिल्मों के मुकाबले आधे तक कम हो गए थे जिसका खामियाजा मेकर्स को उठाना पड़ा था। फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा था और ये एक फ्लॉप साबित हुई थी। सलमान ने एक इवेंट के दौरान कहा, ''जय हो' के वक्त हमने टिकट के प्राइस कम किए थे। हम खुद ये बात भूल गए थे और जब फिल्म का कलेक्शन कम रहा तो सभी वजह ढूंढने लगे। जब लोगों ने इसे फ्लॉप घोषित किया तब हमें ध्यान आया कि फैंस के लिए हमने टिकट की कीमत बहुत कम कर दी थी।'
विज्ञापन


इसी से सीख लेते हुए उन्होंने इस बार इन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की सोची है। सलमान ने कहा, ''जय हो' के वक्त मुझे एहसास हुआ कि मुझे उसमें शामिल नहीं होना चाहिए था। 'ट्यूबलाइट' के टिकटों की कीमत वही रहेगी जितना बाकी बॉलीवुड फिल्मों की होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed