फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Tells in The Court that " He was Falsely Implicated

हिरण शिकार मामले में बोले थे सलमान, मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया गया है

Wed, 18 Jan 2017 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Tells in The Court that " He was Falsely Implicated
सलमान खान
 जोधपुर में हिरण शिकार के दौरान अवैध हथियार रखने के आरोप में आम्र्स एक्ट के तहत करीब 17 वर्ष से चल रहे मामले में आज जोधपुर की अदालत फैसला सुनाएगी। इससे पहले अदालत में उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और खुद को निर्दोष बताया था। अदालत ने बयान के बाद सलमान को अपने पक्ष में कुछ तथ्य और गवाह पेश करने का अवसर दिया था। अब आज उस पर फैसला आएगा। इस मामले में अधिकतम सात साल तक की सजा का प्रावधान है। 
विज्ञापन


इंडियन हूं और यही मेरी जाति है...
  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) दलपतसिंह राजपुरोहित के सामने सलमान मुलजिम बयान के लिए जोधपुर अदालत में पेश हुए थे। हर बार की तरह इस बार भी उनकी बहन अलवीरा जोधपुर उनके साथ आई थीं। अदालत ने उनसे सीधे सवाल किए जिनके उन्होंने जवाब दिए। अदालत के उनकी जाति पूछने पर सलमान ने रुककर कहा कि वे इंडियन हैं और यही उनकी जाति है। वे जाति इंडियन लिखते हैं।
विज्ञापन


  गौरलतब है कि सलमान और दो लोगों के खिलाफ फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 को जोधपुर के नजदीक अलग-अलग तीन जगह हिरण शिकार के आरोप लगे और उनके होटल की तलाशी के दौरान लाइसेंस अवधि पाक की राइफल व रिवॉल्वर मिले थे। सलमान को 12 अक्टूबर, 1998 को गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन बाद बेल मिली थी। आम्र्स एक्ट के तहत इस विचाराधीन इस मामले में धारा 3/25 में अधिकतम तीन साल और धारा 27 में अधिकतम सात साल तक की सजा का प्रावधान है। हिरण शिकार के तीन मामलों में से दो में सलमान को सजा सुनाई जा चुकी है। जबकि कांकाणी हरिण शिकार प्रकरण की सुनवाई अभी तक चल रही है। दो मामलों में सलमान को सजा, अपीलें हाईकोर्ट में लम्बित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं चला सवाल जवाब का सिलसिला...

Salman Khan Tells in The Court that " He was Falsely Implicated
इससे पहले यूं चला था सवाल जवाब का सिलसिला...
सीजेएम - अभियोजन के गवाह शिवचरण बोहरा ने यह कहा है कि एफआईआर दर्ज होते समय सलमान खान भी कमरे में मौजूद था और सलमान खान के इस पर हस्ताक्षर हैं। क्या यह सही है?
सलमान - ये बयान गलत है।
सीजेएम - गवाह उदय राघवन ने यह कहा है कि सलीम खान ने उनको (सलमान) हथियार दिए थे। पत्रावली में मौजूद जो पत्र है। वह सलमान खान ने दिया था। उस पर सलमान खान के हस्ताक्षर हैं।
सलमान - वन विभाग के अधिकारियों ने प्रेशर (दबाव) देकर उनके हस्ताक्षर करवाए थे।
सीजेएम - विजय नारायण पंडित ने यह बयान दिया है कि लाइसेंस की वैधता अवधि समाप्त होने के बाद वह वैध नहीं रहता है।
सलमान - यह कहना गलत है।
सीजेएम - ऐसा क्यों है कि सारे गवाह आपके खिलाफ बयान दे रहे हैं?
सलमान - मीडिया के दबाव के कारण वन विभाग के अधिकारियों ने मेरे खिलाफ मामला बनाया।
सीजेएम -आपको अपने बचाव में और कुछ कहना है?
सलमान - मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। मुझे झूठा फंसाया गया है।
सीजेएम - आप अपनी सफाई में कुछ सबूत पेश करना चाहेंगे?
सलमान- हां, मैं अपनी तरफ से सबूत पेश करना चाहता हूं।
सीजेएम - मामले की अगली सुनवाई अब 4 अप्रैल को होगी। उस दिन सबूत पेश करना।

सुस्त दिखे सलमान

Salman Khan Tells in The Court that " He was Falsely Implicated

पहली बार अदालत में पेशी पर आए सलमान काफी सुस्त दिखे थे वो सुबह करीब 11.10 बजे अदालत पहुंचे थे और सीजएम का अभिवादन कर डायस के पास जाकर खड़े हो गए थे। अदालत परिसर में मीडिया का प्रवेश वर्जित किया हुआ था। अदालत परिसर में चारों ओर केवल खाकी वर्दी ही नजर आ रही थी। अब देखना है कि इस बार सलमान खान के साथ क्या होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed