फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan reacts To Fight With Arijit Jimmy Shergill Father Satyajeet Singh Passes Away ahaan aneet photos

Trending Today: जिमी शेरगिल के पिता का निधन, अरिजीत के साथ झगड़े पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िए टॉप खबरें

Mon, 13 Oct 2025 08:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Oct 2025 08:36 PM IST
सार

Entertainment Trending News: हर दिन इस रिपोर्ट में हम आपको मनोरंजन जगत की टॉप ट्रेंडिंग खबरों से रूबरू कराते हैं। आज सोमवार को इंडस्ट्री से कई चर्चित खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। फटाफट अंदाज में पढ़िए टॉप 5 खबरें...

विज्ञापन
Salman Khan reacts To Fight With Arijit Jimmy Shergill Father Satyajeet Singh Passes Away ahaan aneet photos
Trending News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेस्टिव सीजन चल रहा है। आज सोमवार को नए वीक की शुरुआत हुई है। मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। अरिजीत सिंह के साथ कथित विवाद पर सलमान खान ने चुप्पी तोड़ी है। अनीत पड्डा और अहान पांडे की तस्वीरें जमकर वायरल हुई हैं। इसके अलावा एक दुखद सूचना भी आई। एक्टर जिमी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन हो गया है। इस रिपोर्ट में पढ़िए मनोरंजन जगत की खबरें...

विज्ञापन

Salman Khan reacts To Fight With Arijit Jimmy Shergill Father Satyajeet Singh Passes Away ahaan aneet photos
सलमान खान, अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अरिजीत सिंह के साथ झगड़े पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
सलमान खान ने हाल ही में गायक अरिजीत सिंह के साथ अपने कथित झगड़े पर खुलकर बात की है। सुपरस्टार ने इसे गलतफहमी बताया है। बिग बॉस 19 के वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान ने खुलासा किया कि दोनों के बीच कभी कोई असली दुश्मनी नहीं थी। वे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गलतफहमी अरिजीत की तरफ से नहीं, बल्कि उनकी तरफ से हुई थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: वर्षों तक सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच रहा झगड़ा! पहली बार भाईजान ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan reacts To Fight With Arijit Jimmy Shergill Father Satyajeet Singh Passes Away ahaan aneet photos
जिमी शेरगिल की पिता के साथ पुरानी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिमी शेरगिल के पिता का निधन
बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के मशहूर एक्टर जिमी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल नहीं रहे। बीते 11 अक्तूबर को उनका निधन हुआ। उनके निधन की वजह जानने के लिए अमर उजाला ने जिमी के मैनेजर से बात की। मैनेजर ने बताया कि सत्यजीत सिंह शेरगिल बीते कुछ दिनों से बीमार थे। जिमी शेरगिल के पिता का नाम सत्यजीत सिंह शेरगिल था। जिमी के पिता पेशे से एक पेंटर थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें: अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

Salman Khan reacts To Fight With Arijit Jimmy Shergill Father Satyajeet Singh Passes Away ahaan aneet photos
अहान पांडे और अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@yrf

अहान पांडे ने अनीत पड्डा के साथ साझा कीं कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की तस्वीरें
बॉलीवुड के नए स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई। फिल्म में कृष कपूर और वाणी बतरा के किरदारों में नजर आए अहान और अनीत की जोड़ी ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि लोग अब उन्हें रियल लाइफ कपल के रूप में भी देखने की उम्मीद करने लगे हैं। इसी बीच, अनीत पड्डा के जन्मदिन से एक दिन पहले अहान पांडे ने एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 


पूरी खबर यहां पढ़ें: अहान पांडे ने अनीत पड्डा के साथ साझा कीं कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की तस्वीरें, जन्मदिन से एक दिन पहले यूं किया विश
यह खबर भी पढ़ें: अनीत पड्डा ने पहली बार फैशन वीक में किया रैंप वॉक, ग्रैंड फिनाले की शुरुआत में ही बनीं शो स्टॉपर; देखें वीडियो

Salman Khan reacts To Fight With Arijit Jimmy Shergill Father Satyajeet Singh Passes Away ahaan aneet photos
विराट अय्यर-अमिताभ बच्चन-इशित भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इशित की तरह दो साल पहले लाखों गंवा बैठा थे आठ साल के विराट
अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'केबीसी-17' के हालिया एपिसोड और इसमें आए प्रतिभागी की जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, इस बार शो में बतौर प्रतिभागी इशित भट्ट पहुंचें। अपने खराब व्यवहार को लेकर वे सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वे अपने ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में पैसों का नुकसान कर बैठे। वैसे, करीब दो साल पहले भी शो में कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला था, जब आठ साल के विराट अय्यर ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में इशित की तरह अपना नुकसान कर बैठे थे। अब वह पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: इशित की तरह ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में यह बच्चा भी गंवा बैठा था लाखों, KBC-15 में इस सवाल का दिया था गलत जवाब

Salman Khan reacts To Fight With Arijit Jimmy Shergill Father Satyajeet Singh Passes Away ahaan aneet photos
बोनी कपूर-वरुण धवन - फोटो : एक्स

'नो एंट्री 2' पर बोनी कपूर ने दिया अपडेट
बॉलीवुड में बीते कुछ दिनों से चर्चा थी कि अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म ‘नो एंट्री 2’ से किनारा कर लिया है। सोशल मीडिया पर खबरें फैलने लगीं कि वरुण अब इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन अब खुद फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया है कि वरुण धवन और अर्जुन कपूर दोनों ही फिल्म का हिस्सा बने हुए हैं और फिल्म की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: वरुण धवन ने सच में छोड़ी 'नो एंट्री 2'? बोनी कपूर ने बताया सच, जानें फिल्म को लेकर नया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed