फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When 8 year Old boy lost 47 lakh Rupees in Amitabh Bachchan Show KBC season 15 like Ishit Bhatt

इशित की तरह ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में यह बच्चा भी गंवा बैठा था लाखों, KBC-15 में इस सवाल का दिया था गलत जवाब

Mon, 13 Oct 2025 07:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Oct 2025 07:44 PM IST
सार

Kaun Banega Crorepati: बिग बी के शो 'केबीसी-17' के हालिया एपिसोड में इशित भट्ट बतौर प्रतिभागी खेलते दिखे। यहां वे काफी रूखा व्यवहार करते दिखे, जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है। इसके अलावा अति आत्मविश्वास के चक्कर में गलत जवाब देकर अपना नुकसान करा बैठे। कुछ ऐसा ही दो साल पहले केबीसी-15 में आठ साल के एक बच्चे ने भी किया था।

विज्ञापन
When 8 year Old boy lost 47 lakh Rupees in Amitabh Bachchan Show KBC season 15 like Ishit Bhatt
विराट अय्यर-अमिताभ बच्चन-इशित भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'केबीसी-17' के हालिया एपिसोड और इसमें आए प्रतिभागी की जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, इस बार शो में बतौर प्रतिभागी इशित भट्ट पहुंचें। अपने खराब व्यवहार को लेकर वे सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वे अपने ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में पैसों का नुकसान कर बैठे। वैसे, करीब दो साल पहले भी शो में कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला था, जब आठ साल के विराट अय्यर ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में इशित की तरह अपना नुकसान कर बैठे थे। अब वह पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

दो साल पहले भी दिखा ऐसा मंजर
बता दें कि केबीसी-17 में 5वीं क्लास के छात्र इशित भट्ट पहुंचे। यहां उनका रवैया काफी रुखा रहा। वे अजीबो-गरीब अंदाज में जवाब देते दिखे। उनके व्यवहार की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। आखिर में अपने ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में इशित अपनी धनराशी भी गंवा बैठे और खाली हाथ शो से लौटे। शो में इशित भट्ट ने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब अपने ओवर कॉन्फिडेंस गलत दे दिया। वे हार गए। ऐसा ही सीन शो में दो साल पहले भी देखने को मिला था।

दिलचस्प मोड़ पर पहुंचकर हार गए थे गेम
दो वर्ष पहले केबीसी-15 में आठ वर्षीय विराट अय्यर पहुंचे थे। इस एपिसोड में विराट हॉटसीट पर बैठे थे और अपने बुद्धिमत्ता से सबको हैरान कर रहे थे। वे फटाफट सभी सवालों के जवाब दे रहे थे। इसके बाद नंबर आया एक करोड़ के लिए सवाल का जवाब देने का। मगर, खेल के इस दिलचस्प पड़ाव पर उनके ओवर कॉन्फिडेंस ने भारी नुकसान करा दिया। 

किस सवाल का दिया था गलत जवाब?
विराट अय्यर से एक करोड़ रुपये के लिए सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब उन्होंने गलत दिया। इसके बाद वे 47 लाख रुपये हार गए और सिर्फ तीन लाख 20 हजार रुपये ही घर लेकर जा पाए। अगर वे गेम क्विट कर देते तो 50 लाख रुपये लेकर जाते। विराट से सवाल किया गया था, 'पीरियॉडिक टेबल में 96 और 109 परमाणु संख्या वाले दो तत्वों के नाम के बारे में क्या बात विशेष है'? इसका उन्होंने गलत विकल्प चुना। देखकर विराट के माता-पिता भी हैरान रह गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed