फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan poses with family members as he celebrates Eid-ul-Adha see users reaction on Actors post

Salman Khan: सलमान ने बेहद अलग अंदाज में दी 'ईद-उल-अजहा' की मुबारकबाद, तस्वीर साझा कर फैंस को किया सरप्राइज

Thu, 29 Jun 2023 07:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Jun 2023 07:17 PM IST
सार

बॉलीवुड के भाईजान ने इस खास दिन पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को शुभकामनाएं देने के लिए एक पोस्ट किया। सलमान खान ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा की और ईद-उल-अजहा के अवसर पर अपने फैंस पर प्यार बरसाया है

विज्ञापन
Salman Khan poses with family members as he celebrates Eid-ul-Adha see users reaction on Actors post
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज का दिन बी-टाउन के सेलेब्स के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। आज ईद-उल-अजहा के अवसर पर मशहूर हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी को ईद-मुबारक की शुभकामनाएं दी हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड के भाईजान ने इस खास दिन पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को शुभकामनाएं देने के लिए एक पोस्ट किया। सलमान खान ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा की और ईद-उल-अजहा के अवसर पर अपने फैंस पर प्यार बरसाया है।

विज्ञापन

परिवार के साथ शेयर की तस्वीर
कुछ समय पहले, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ ईद-उल-अजहा मनाते हुए एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में, अभिनेता को अपने दोनों भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान, अपनी दोनों बहनों, अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री और अपने माता-पिता, सलीम खान और सुशीला चरक के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने पोस्ट पर लुटाया प्यार
सलमान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी भाईजान की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अभिनेत्री तब्बू ने भी अभिनेता की पोस्ट पर एक हार्ट इमोजी बनाते हुए शुभकामनाएं दी। इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘बेहद प्यारी तस्वीर है। आपको और आपके पूरे परिवार को ईद मुबारक हो।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऑल द फैमिली इन वन फ्रेम। सभी बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत दिनों के बाद पूरा परिवार एक साथ आया है। यह तस्वीर देखकर सच में काफी खुशी हो रही है।’

College Romance 4: फिर शुरू होगा 'कॉलेज रोमांस' का नया दौर, आशुतोष पंकज की सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर जारी

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल, सलमान ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे, जो 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ , शाहरुख खान, इमरान हाशमी, रिद्धि डोगरा, अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed