फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan only to promote 'Kick' in Mumbai?

किस डर से मुंबई से बाहर नहीं जाएंगे सलमान

Fri, 18 Jul 2014 11:32 AM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan only to promote 'Kick' in Mumbai?

इस बार सलमान खान अपनी फिल्म 'किक' के लिए अलग-अलग शहरों के दौरों पर नहीं जा रहे हैं। जिसका कारण हैं ऐसे मौकों पर जुटने वाली अनियंत्रित भीड़ और भीड़ में होने वाली धक्का मुक्की, जिसके बाद कोई ना कोई बवाल खड़ा हो जाता है।

विज्ञापन


सलमान के करीबी एक सूत्र के अनुसार, "सलमान अलग-अलग शहरों में जाकर प्रोमोशन करने और भीड़ का सामना करने के मूड में नहीं है।क्योंकि उस समय बहुत सी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसी महिला को धक्का दे दिया जाता है, और लोग इसपर बवाल खड़ा कर देते हैं।"
विज्ञापन

इंदौर भी नहीं जाएंगे

Salman Khan only to promote 'Kick' in Mumbai?

यह भी पहली बार हो रहा है, जब सलमान इंदौर भी प्रोमोशन के लिए नहीं जाएंगे। जब वह अपनी इस से पहली फिल्म 'जय हो' का प्रोमोशन कर रहे थे, तो वह कितने ही शहरों में गए थे और तब भी भीड़ बेकाबू हो गई थी।

अपने हालिया एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, "मुझे नहीं लगता कि हम इस बार अपने फैंस को चोट पहुँचाने के लिए शहरों में प्रोमोशन के लिए जाने वाले हैं। बाद में लोग स्थितियों का फायदा उठाने के लिए बवाल खड़ा कर देते हैं। इनमें बच्चे भी होते हैं, दादा-दादी भी होते हैं, जो अपने पोतों-पोतियों को लेकर आते हैं और भगवान ना करे कि उन्हें कुछ हो जाए।

लड़के करते हैं पीछा

Salman Khan only to promote 'Kick' in Mumbai?

यह एक समस्या हो जाएगी। इनमें लड़के भी होते हैं, जो बाइक पर हमारी कार का पीछा करते हैं, और उनमें से कुछ गिर भी जाते हैं। इसलिए हम इस से जितना हो सके उतना बचना चाहते हैं।" ​वहीं एक और सूत्र का कहना है, "सलमान अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए सिर्फ और सिर्फ प्रैस कॉन्फ्रेंस ही करेंगे।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed