फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan not easy with sonam kapoor

अंतरंग दृश्यों पर घबराए सोनम और सलमान

Mon, 27 Oct 2014 03:00 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
salman khan not easy with sonam kapoor

एक्टर कितना ही बड़ा क्यों हो, आखिर इंसान होता है। सलमान खान जाने कितनी हीरोइनों के साथ पर्दे पर इश्क लड़ा चुके हैं और सोनम कपूर भी ऐक्टिंग के प्रोफेशनल गुर विदेशी अभिनय स्कूलों में सीख कर आई हैं, लेकिन इन दिनों दोनों एक-दूसरे से बहुत शरमा रहे हैं।

विज्ञापन


कारण..? निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो। फिल्म में सलमान खान सोमन कपूर के प्रेमी की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि हकीकत ये है कि वह सोनम के पिता अनिल कपूर के दोस्त हैं! उम्र के लिहाज से भी दोनों के बीच पूरी एक पीढ़ी का अंतर है।
विज्ञापन

असहज स्थिति का सामना

salman khan not easy with sonam kapoor

ऐसे में सूत्र खबर लाए हैं कि प्रेम रतन धन पायो के सेट पर उस वक्त दोनों ऐक्टरों के लिए बड़ी असहज स्थिति हो जाती है जब उन्हें रोमांटिक सीन करने को कहा जाता है।

सूत्रों का कहना है कि सलमान खान अपने दोस्त की बेटी के साथ इश्क फरमाने का सीन करते हुए बड़ा ही अजीब महसूस करते हैं और उन्हें शॉट ओके करने में कठिनाई होती है। असल में सलमान ने सोनम को तब से देखा है जब वह छोटी-सी बच्ची थीं। यही स्थिति सोनम की भी होती है।

किसिंग और बोल्ड सीन दे चुकी हैं सोनम

salman khan not easy with sonam kapoor

पर्दे पर हमउम्र नायकों के साथ भले ही वह किसिंग सीन कर चुकी हैं और स्विम सूट तक पहन चुकी हैं, लेकिन सलमान के साथ रोमांस करने की बात आते ही उन्हें पसीना छूटने लगता है।

इन परिस्थितियों में निर्देशक को बार-बार उन दोनों को समझाना पड़ता है कि अपनी पर्सनल लाइफ को भूल कर फिल्म में दिए गए कैरेक्टर पर ध्यान दें। वाकई यह फिल्म दोनों ऐक्टरों के लिए कड़ी परीक्षा साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed