फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan launches employment website

सलमान खान अब दिलाएंगे युवाओं को नौकरी

Sat, 28 Jun 2014 07:44 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan launches employment website

सलमान खान अब अपने प्रशंसकों के लिए एक और नई और फायदेमंद चीज लेकर आये हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक ऐसी वेबसाइट लॉन्च की है जो उन्हें उनका पसंदीदा रोजगार ढूंढने में मदद करेगी।

विज्ञापन


अपनी ईद पर आने वाली फिल्म 'किक' की रिलीज की तैयारियों में जुटे 48 वर्षीय सलमान ने ट्वीट किया कि उन्होंने यह कदम अपनी सामाजिक कल्याण संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के साथ मिलकर उठाया है।

विज्ञापन

सिर्फ टाइमपास नहीं करता मैं

Salman Khan launches employment website

उन्होंने ट्वीट किया ​ है, "अपना फेसबुक सिर्फ टाइमपास नहीं है। इसका इस्तेमाल काम ढूंढने के लिए करें। 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीइंगह्यूमनवर्कशॉप डॉट कॉम' ये वेबसाइट का पता है।​"

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, ​"​वह हर व्यक्ति जो मेरे फेसबुक पेज पर है और उसके पास अगर कोई काम नहीं है तो उनके लिए मैंने अपने दोस्तों से कहा है कि वे उन्हें नौकरी देकर रोजगार उपलब्ध कराएं। बस आपको उनकी योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा।​"​

क्या फिल्म प्रमोशन का है टूल

Salman Khan launches employment website

सलमान खान के इस वादे के बाद बॉलीवुड में ऐसी चर्चाएं हैं कि यह ‌फिल्‍म प्रमोशन का एक तरीका है। जैसे-जैसे यह वेबसाइट चर्चाओं में आएगी इसका सीधा लाभ जुलाई में रिलीज होने वाली किक को मिलेगा। यह फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed