फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan house firing incident Police big revelation the criminals had done recce of the area thrice

Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में पुलिस का बड़ा खुलासा, अपराधियों ने तीन बार की थी रेकी

Tue, 16 Apr 2024 03:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 16 Apr 2024 03:03 PM IST
सार

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घटना से पहले तीन दिन तक इलाके की रेकी की थी। 

विज्ञापन
salman khan house firing incident Police big revelation the criminals had done recce of the area thrice
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार (16 अप्रैल) को बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों ने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार सुबह बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे।

विज्ञापन

J D Majethia: ऑनलाइन धोखेबाजों ने डाला जेडी मजीठिया को दाना, पढ़िए साफ बच निकलने का कैसा बढ़िया बनाया बहाना

विज्ञापन

salman khan house firing incident Police big revelation the criminals had done recce of the area thrice
सलमान खान का घर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त विक्की मोटरसाइकिल चला रहा था। वहीं, पीछे बैठे सागर ने कथित तौर पर अभिनेता के घर पर गोलीबारी की। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लख्मी गौतम ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि दोनों लोगों को मंगलवार सुबह एक फ्लाइट से मुंबई लाया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

salman khan house firing incident Police big revelation the criminals had done recce of the area thrice
सलमान खान का घर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
पांच राउंड चली गोलियां

अधिकारी ने कहा बताया कि रविवार को आरोपियों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें से एक दीवार पर और दूसरी सलमान खान के घर की गैलरी में लगी। घटना की जांच के दौरान गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला एक फेसबुक पोस्ट भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनमोल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

salman khan house firing incident Police big revelation the criminals had done recce of the area thrice
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
दोनों ने कबूल किया जुर्म
इससे पहले कच्छ-पश्चिम के उप महानिरीक्षक महेंद्र बागड़िया ने अपना बयान जारी करते हुए कहा था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सागर और विक्की दोनों को लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के लिए रखा था। बागड़िया के मुताबिक जब सागर ने खान के घर पर गोलीबारी की, तो विक्की गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था। उन्होंने बताया था कि दोनों लोगों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
Aamir Khan: वायरल वीडियो पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया फर्जी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed