{"_id":"c5b1f48437ea02dc9447b961b7658c95","slug":"salman-khan-doing-kiss-scene-in-kick","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली बार पर्दे पर किस सीन देंगे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार पर्दे पर किस सीन देंगे सलमान खान
Updated Sat, 19 Jul 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान ऑन स्क्रीन किस सीन ना देने के लिए जाने जाते हैं। कहा जाता है कि वह ऑन स्क्रीन किस सीन बिलकुल भी पसंद नहीं करते। लेकिन अब उनकी आगामी फिल्म 'किक' में उनके किस सीन की चर्चाएं ज़ोरों पर हैं।
विज्ञापन
साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में वह जैकलिन फर्नांडीज़ के साथ नजर आएँगे। टीम के करीबी एक सूत्र का कहना है, "सलमान ने फिल्म में अपनी प्रेमिका के साथ किस सीन दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अभी तक करते रहे हैं मना
सलमान को इस तरह के दृश्य में देखना बेहद मनोरंजक होगा, क्योंकि उन्हें इस तरह के दृश्यों में ना के ही बराबर देखा गया है। ऑन स्क्रीन अंतरंग दृश्य देने में वह काफी शर्म महसूस करते हैं।"हालाँकि अभी तक यह साफ़ नहीं है कि फिल्म में उनका किस सीन है भी या नहीं।