फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Close Friend Sushil Kumar Passes Away Actor Share Emotional tribute On Social Media

सलमान खान के करीबी का निधन, भावुक हुए भाईजान; पोस्ट कर लिखा- कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’

Mon, 04 May 2026 08:00 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Mon, 04 May 2026 08:00 AM IST
सार

Salman Khan Close Friend Sushil Kumar Passes Away: सलमान खान इस वक्त काफी दुखी हैं। अभिनेता के एक करीबी का निधन हो गया। अपने उस करीबी के निधन पर सलमान खान ने एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

विज्ञापन
Salman Khan Close Friend Sushil Kumar Passes Away Actor Share Emotional tribute On Social Media
सलमान खान के दोस्त सुशील कुमार का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

सलमान खान के करीबी दोस्त सुशील कुमार का निधन हो गया है, इस बात की सूचना एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। साथ ही अपने दोस्त को याद करते हुए वह काफी भावुक भी हुए। दोस्त सुशील के साथ बिताए गए पलों को सलमान खान ने याद किया। 

विज्ञापन


सलमान खान ने दोस्त की खासियतों का जिक्र किया
सलमान खान ने रविवार देर रात एक पोस्ट साझा की, इसमें वह अपने दिवंगत दोस्त सुशील को याद करते हुए लिखते हैं, ‘यह आदमी 42 साल से मेरे लिए भाई जैसा रहा है। सबसे अच्छा, सबसे दयालु और सबसे मददगार। चाहे वह खुद कितनी भी मुश्किल में क्यों न हो, उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। वह नाचता-गाता रहता था और सबसे बुरे हालात में भी उसे न कोई दर्द होता था, न कोई तनाव। चाहे बात आर्थिक हो, भावनात्मक हो या शारीरिक वह हमेशा यही कहता था कि ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा।’
विज्ञापन

सलमान आगे लिखते हैं, ‘उसका नाम सुशील कुमार है या कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था। अलविदा भाई। तुम एक सच्चे इंसान की तरह जिए और मौत से एक हेवीवेट चैंपियन की तरह लड़े।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


 

दोस्त को याद कर भावुक हुए सलमान खान 
सलमान खान ने अपने दोस्त सुशील के साथ बिताए पलों को भी याद किया। वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं हैं भाई। बस तुम्हारी यादें और हमारी हंसी-खुशी के पल हैं। मेरा भाई अपने चेहरे पर मुस्कान लिए इस दुनिया से गया। क्या बात है भाई! कोई पहले जाता है, कोई बाद में, एक न एक दिन हम सबको जाना ही है। पता नहीं कब और कैसे? इसलिए, कुछ ऐसा करके जाओ कि लोग तुम्हें याद रखें।’ 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed